फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Ghat Nandprayag People Protest Against Road Ended after 137 days

सड़क के लिए संघर्ष: 137 दिन बाद घाट-नंदप्रयाग के लोगों का आंदोलन हुआ समाप्त 

Tue, 20 Apr 2021 06:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/घाट Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Apr 2021 06:53 PM IST
सार

  • विधायक मुन्नी देवी और भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों का अनशन तुड़वाया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ghat Nandprayag People Protest Against Road Ended after 137 days
नंदप्रयाग घाट के लोगों का आंदोलन समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड घाट-नंदप्रयाग (19 किमी) सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग के लिए 137 दिनों से चल रहा जनता का आंदोलन मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद मंगलवार को समाप्त हो गया। विधायक मुन्नी देवी और भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों का अनशन तुड़वाया। 

विज्ञापन


घाट बाजार में चार माह से क्रमिक धरना और तीन माह से लोग क्रमिक अनशन पर बैठे थे। चार अप्रैल को घाट से देहरादून तक 254 किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद आंदोलनकारियों ने सीएम से वार्ता की, जिस पर सीएम ने शीघ्र सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण का शासनादेश करने का आश्वासन दिया था। हालांकि तब ग्रामीण लौट गए थे लेकिन घाट में लोगों का क्रमिक अनशन जारी रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह और भाजपा जिलाध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फोन पर ग्रामीणों की बात करवाई। सीएम ने शीघ्र सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण का शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया, जिस पर आंदोलनकारियों और ग्रामीणों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया। इसके बाद विधायक ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शासनादेश मिलने ही डेढ़ लेन चौड़ीकरण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनोज कठैत, व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह, कनिष्ठ प्रमुख भगत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, लांखी के प्रधान रघुवीर फर्स्वाण, महावीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, हरेंद्र सिंह, रेखा देवी, दीपा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा देवी, सती देवी, आलम राम, अवतार भंडारी, गुड्डू लाल, दीपक फर्स्वाण आदि मौजूद थे। संचालन हर्षवर्द्धन देवराड़ी ने किया। 


कब क्या हुआ- 
- 5 दिसंबर 2020-घाट-नंदप्रयाग सड़क के डेढ़ लेन निर्माण के लिए क्रमिक धरना शुरू ।
-10 जनवरी 2021- डेढ़ लेन सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने 19 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई, 7000 लोगों ने किया प्रतिभाग। 
- 13 जनवरी- मांग को लेकर अनशनकारी मोबाइल टावर पर चढ़े, एक आंदोलनकारी ने टावर पर ही गुजारी एक रात। 26 जनवरी- ग्रामीणों ने घाट बाजार में दो किलोमीटर तक तिरंगा रैली निकाली। 
- 18 मार्च- क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंच रहीं विधायक मुन्नी देवी का काले झंडे दिखाकर किया था विरोध। 
- 4 अप्रैल- घाट बाजार से देहरादून तक 254 किमी लंबी पदयात्रा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed