फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News Five friends come from Delhi to visit Bageshwar one drowned in Saryu river

Uttarakhand: दिल्ली से बागेश्वर घूमने आए थे पांच दोस्त, नहाते समय एक नदी में बहा, नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 21 May 2023 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 May 2023 09:01 PM IST
सार

पांचों दोस्त रविवार को तल्ला बिलौना में सरयू नदी में नहा रहे थे। सुबह करीब सवा दस बजे नहाने के दौरान प्रिंस अचानक नदी में डूब कर बह गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Five friends come from Delhi to visit Bageshwar one drowned in Saryu river
नदी में डूबा युवक

विस्तार

नई दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक नहाते समय सरयू नदी में बह गया। एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग की टीम युवक को तलाश रही है लेकिन समाचार लिखे जाने त शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन


नई दिल्ली के मोतीबाग, थाना सरसआला निवासी प्रिंस पाल (25) पुत्र वीरेंद्र पाल, खुशाल (30) पुत्र बुध प्रकाश निवासी डी 62 नई दिल्ली, अक्षय (26) पुत्र सुभाष निवासी दयानंद काॅलोनी डी 52 नई दिल्ली, राहुल मिश्रा (28) पुत्र मदन लाल निवासी शाहजहांपुर, बागेश्वर के तल्ला बिलौना निवासी अपने साथी पंकज कुमार पुत्र सुरेश लाल हाल निवासी मोतीबाग नई दिल्ली के साथ घूमने के लिए बागेश्वर आए थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर पहुंचे चार पत्रकार, प्रधान सहायक से की ठगी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पांचों दोस्त रविवार को तल्ला बिलौना में सरयू नदी में नहा रहे थे। सुबह करीब सवा दस बजे नहाने के दौरान प्रिंस अचानक नदी में डूब कर बह गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया। प्रिंस के डूबते ही साथियों में खलबली मच गई। ये लोग भी उस समय नदी में नहा रहे थे। संयोग से वहां तल्ला बिलौना निवासी तैराक अकी कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने चारों को नदी से निकाला।

युवक के बहने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के साथ ही पंकज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के साथ ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों ने नदी में काफी दूर तक खोजबीन की लेकिन प्रिंस का कोई पता नहीं चला। कोतवाल नेगी ने बताया कि खोजबीन अभियान जारी है।

बागेश्वर निवासी दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे चारों

तल्ला बिलौना निवासी पंकज कुमार की शादी 27 मई को होनी है। इसलिए पंकज के चारों दोस्त उसकी शादी में शामिल होने बागेश्वर आए थे। घटना से शादी की खुशी में खलल पड़ गया है। पंकज के साथ ही दिल्ली से आए अक्षय, खुशाल, राहुल बेहद दुखी हैं।


हर साल होती हैं नदी में बहने की घटनाएं

जिले में सरयू और गोमती में बहने की घटना अक्सर सामने आती है। बरसात में खतरा और बढ़ जाता है। लगभग हर साल लोग बहाव की चपेट में आते हैं। नदी में बहे काफी कम लोगों की जान बच पाती है। इन दिनों नदी का जलस्तर कम है लेकिन तल्ला बिलौना के जिस स्थान पर प्रिंस डूबा, वहां काफी गहराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed