{"_id":"612761d7d3b10229b3355834","slug":"uttarakhand-news-fire-breaks-out-in-sweets-shop-at-chamoli-market-11-shops-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चमोली बाजार में मिठाई की दुकान में लगी आग हुई बेकाबू, 11 दुकानों को लिया चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चमोली बाजार में मिठाई की दुकान में लगी आग हुई बेकाबू, 11 दुकानों को लिया चपेट में
Thu, 26 Aug 2021 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
चमोली में दुकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में लगी आग ने पास की 11 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग बेकाबू हो गई और कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में 11 अन्य दुकानें भी आ गईं।
दुकानों में आग लगने से चमोली बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मिठाई की दुकान में रखे करीब नौ सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने से आग और विकराल हो गई।
मौके पर चमोली एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही पुलिस टीम मौजूद रही, लेकिन आग पर काबू पाने में बेबस दिखी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन को बुलाया गया।
विज्ञापन
फिलहाल दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।