फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Father dies due to heart attack while dancing at daughter wedding in almora

उत्तराखंड: बेटी की शादी की रस्म में हंसी खुशी नाच रहे थे पिता, हार्ट अटैक से हुई मौत, मातम में बदली खुशियां

Mon, 12 Dec 2022 10:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Dec 2022 10:40 PM IST
सार

वैवाहिक कार्यक्रम में खलल न पड़े इसलिए मौत की खबर परिजनों को नहीं दी गई। दूसरे दिन रविवार सुबह मामा दुल्हन को लेकर हल्द्वानी गए और रात में विवाह की रम्में पूरी कीं। घटना में अपनी बेटी को विवाह के जोड़े में देखने व उसे अपने हाथों से विदा करने की एक पिता की उम्मीद अधूरी रह गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Father dies due to heart attack while dancing at daughter wedding in almora
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

अल्मोड़ा में धूमधाम से बेटी के सपने लिए पिता ने इसकी तैयारी की। मेंहदी की रस्म के बीच खूब नाच-गाना चला। पिता भी हंसी-खुशी बेटी को विदा करने की उम्मीद में मेहंदी की रस्म के बीच नाच रहे थे लेकिन इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। घटना में बेटी को शादी के जोड़े में देखने की एक पिता की हसरत अधूरी रह गई।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के धारानौला क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर लोहनी(61) की बेटी का विवाह हल्द्वानी के एक बरातघर में रविवार को होना था। पिता ने बेटी के विवाह की सभी तैयारियां पूरी कीं। विवाह से एक दिन पूर्व शनिवार को घर में मेहंदी की रस्म निभाई जा रही थी। शाम होते ही गाना-बजाना शुरू हुआ। सभी मेहमानों के साथ पिता भी बेटी को हंसी-खुशी विदा करने की हसरत लिए मेहंदी में नाच रहे थे लेकिन इसी बीच अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ढाई लाख में मासूम का सौदा:  गली-गली में खड़ी थीं महिलाएं, एक ने घर से बच्चे को उठाया फिर यूं दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


वैवाहिक कार्यक्रम में खलल न पड़े इसके लिए उनकी मौत की खबर परिजनों को नहीं दी गई। दूसरे दिन रविवार सुबह मामा दुल्हन को लेकर हल्द्वानी गए और रात में विवाह की रम्में पूरी कीं। लेकिन जिस घर में तीन दिन पूर्व विवाह की रौनक थी वहां अब सन्नाटा पसरा है। उनकी मौत पर परिजनों में कोहराम है।

बेटी को तीसरे दिन मिली पिता की मौत की सूचना
वैवाहिक कार्यक्रमों में किसी तरह का विघ्न न पड़े इसके लिए घर के मुखिया की मौत की सूचना दुल्हन समेत अन्य रिश्तेदारों को नहीं दी गई। दुल्हन की मां भी बेटी के विवाह में शामिल होने हल्द्वानी नहीं जा सकीं और अपने पति की सुरक्षित वापसी का इंतजार घर पर ही करती रही। मामा-मामी ने उसका कन्यादान किया। सोमवार सुबह विदाई के बाद सबको दुल्हन के पिता की मौत की सूचना मिली। दुल्हन को भी तीसरे दिन अपने पिता की मौत की जानकारी मिली और उसने रोते-बिलखते विदाई ली। 

सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार
बेस अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक चंद्रशेखर लोहनी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। लेकिन उनके साथ आए लोगों ने बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम को देखते हुए शव अस्पताल में ही रखने की बात कही। अस्पताल प्रबंधन ने सभी की मजबूरी देखते हुए शव दो दिनों के लिए मोर्चरी में रखा। सोमवार सुबह शव परिजनों को सौपा गया। इसके बाद विश्वनाथ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंद्रशेखर लोहनी की मौत हो गई थी। बेटी के विवाह के चलते शव दो दिन तक मोर्चरी में रखा गया। सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई।
- डॉ. अनिल पांडे, बेस अस्पताल, अल्मोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed