फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News Electricity will be generated from pump storage plant in Almora by Jindal Group

Uttarakhand: अब अल्मोड़ा में पंप स्टोरेज प्लांट से पैदा होगी बिजली, जिंदल समूह से प्रोजेक्ट का आया प्रस्ताव

Fri, 30 Aug 2024 07:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Aug 2024 07:02 PM IST
सार

सरकार ने प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए पंप स्टोरेज प्लांट लगाने की कवायद शुरू की। इसके लिए ऊर्जा विभाग ने पंप स्टोरेज पॉलिसी भी जारी की है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Electricity will be generated from pump storage plant in Almora by Jindal Group
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बीच अल्मोड़ा में राज्य का पहला निजी पंप स्टोरेज प्लांट लगने जा रहा है। इसका प्रस्ताव जिंदल समूह ने शासन को भेज दिया है। पांच हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से राज्य को करीब 300 मेगावाट बिजली मिलेगी।

विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए पंप स्टोरेज प्लांट लगाने की कवायद शुरू की। इसके लिए ऊर्जा विभाग ने पंप स्टोरेज पॉलिसी भी जारी की है। इस नीति के तहत जिंदल समूह ने शुरुआत कर दी है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 15 हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन करने वाले समूह ने पहले चरण में अल्मोड़ा का प्रस्ताव सरकार को दे दिया है।
विज्ञापन


Tehri News: बौराड़ी में युवक ने शोरूम में घुसकर की हवाई फायरिंग, लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस प्रस्ताव पर शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। करीब 600 मेगावाट की यह परियोजना होगी, जिसमें से आधी बिजली पर पहला हक यूपीसीएल का होगा। अगर यूपीसीएल इस बिजली को लेने से इंकार करेगा तो ही यह बाजार में बेची जा सकेगी। शाम को पीक आवर्स में अपेक्षाकृत कम दाम पर बिजली मिलने से यूपीसीएल को बड़ी राहत मिल जाएगी।

दिन में पंप स्टोरेज का प्लांट सौर ऊर्जा से चलता है, जिससे नीचे का पानी ऊपर के वाटर हाउस में पहुंचाया जाता है। फिर शाम को पीक आवर्स में ऊपर से नीचे पानी छोड़कर बिजली पैदा की जाती है। टीएचडीसी ने भी राज्य में 1000 मेगावाट का पंप स्टोरेज प्लांट बनाया है, जिसका इन दिनों ट्रायल चल रहा है।

जिंदल समूह का प्रस्ताव आ चुका है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। अल्मोड़ा में पंप स्टोरेज प्लांट से करीब 600 मेगावाट बिजली पैदा होगी, जिसमें से आधी पर सीधे तौर पर यूपीसीएल का हक होगा।
-आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed