{"_id":"695a37f3b98adf9c1305651b","slug":"uttarakhand-news-doors-of-adi-badri-temple-will-open-on-january-14th-on-makar-sankranti-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट, होगा महाभिषेक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट, होगा महाभिषेक का आयोजन
Sun, 04 Jan 2026 03:24 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Jan 2026 03:24 PM IST
सार
मंदिर समिति की बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट उद्घाटन के शुभ मुहूर्त की घोषणा की।
विज्ञापन
आदिबदरी मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सुबह साढ़े पांच बजे आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्वालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट उद्घाटन पर 14 से 20 जनवरी तक महाभिषेक समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट उद्घाटन के शुभ मुहूर्त की घोषणा की।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: बर्फबारी के बाद प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, आज भी शीत दिवस जैसी स्थिति
विज्ञापन
रविवार को मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सप्ताहभर आयोजित होने वाले अनुष्ठान, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की महिला मंगल दलों द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन