फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Defense Minister Rajnath Singh inaugurates three motor bridges in chamoli

Uttarakhand: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी सौगात, चमोली-उत्तरकाशी में वर्चुअल किया चार मोटर पुलों का उद्घाटन

Fri, 28 Oct 2022 11:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, थराली/गौचर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली/गौचर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Oct 2022 11:54 PM IST
सार

कार्यक्रम में इन पुलों के साथ ही देश के 72 अन्य परियोजनाओं का भी लेह घाटी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन पुलों के बनने से भारत-चीन सीमा तक सेना की आवाजाही सुगम हो सकेगी साथ ही सेना के बड़े वाहन आसानी से सीमा तक जा सकेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Defense Minister Rajnath Singh inaugurates three motor bridges in chamoli
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सीमांत क्षेत्र चमोली और उत्तरकाशी के नेलांग घाटी में चार मोटर पुलों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कुलसारी में कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर तीन और नेलांग में एक पुल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में इन पुलों के साथ ही देश के 72 अन्य परियोजनाओं का भी लेह घाटी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन पुलों के बनने से भारत-चीन सीमा तक सेना की आवाजाही सुगम हो सकेगी साथ ही सेना के बड़े वाहन आसानी से सीमा तक जा सकेंगे।

विज्ञापन

Uttarakhand BJP: प्रवासियों से किया गांव आकर इगास मनाने का आह्वान, प्रदेश अध्यक्ष ने साझा किया पार्टी का प्लान

विज्ञापन
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर तीनों पुलों का निर्माण बीआरओ के 66 आरसीसी कमान गौचर की ओर से किया गया है। कुलसारी में हाईवे पर बने पुल की लंबाई 50 मीटर, थराली में कुसेरी पुल की 40 मीटर और लोल्टी में बने पुल की 35 मीटर है। उत्तराखंड में शिवालिक प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर बिग्रेडियर राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सीमा सड़क संगठन ने इन तीन पुलों का निर्माण मात्र डेढ़ साल में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअली उद्घाटन के बाद कुलसारी में सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, थराली के कुसेरी पुल का विधायक भूपाल राम टम्टा एवं लोल्टी पुल का पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। वहीं उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र नेलांग घाटी में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पागल नाला पर पुल निर्माण कार्य पूरा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नवनिर्मित पुल का वर्चुअल उद्घाटन कर सेना को समर्पित किया। पागल नाला पर पुुल निर्माण के बाद अब भारी बरसात और भूस्खलन से नेलांग घाटी सड़क बंद नहीं होगी।

Uttarakhand News: Defense Minister Rajnath Singh inaugurates three motor bridges in chamoli
उद्घाटन के मौके पर उत्तराखंड में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

65 मीटर स्पान के इस पुल का निर्माण 10 करोड़ 6 लाख की लागत से हुआ है। बीआरओ के मेजर नमन नरुला ने बताया कि यह पुल सेना के सर्वाधिक भार वाले टैंकों व उपकरणों को ले जाने में समर्थ है। सेना की तकनीकी भाषा में इसकी भार वहन क्षमता 70 आर है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट अनिल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान और विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद थे।

नेलांग घाटी में बन रहे हैं चार और नए पुल
नेलांग घाटी में भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चार और पुल बनाए जा रहे हैं जिससे बरसात के दौरान भूस्खलन के चलते सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क बंद न हो। सभी पुल 50 से 65 मीटर स्पान के हैं। प्रत्येक पुल की लागत 6 से 7 करोड़ है। मेजर नमन नरूला ने बताया कि एक पुल का निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा होने की संभावना है। सभी पुल भैरवघाटी से नेलांग घाटी के बीच 25 किमी के दायरे में बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed