फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand news: Congress bharat jodo yatra start from gopeshwar on second day

Uttarakhand: दूसरे दिन गोपेश्वर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सरकार पर उठाए कई सवाल

Tue, 08 Nov 2022 03:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Nov 2022 03:00 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, संगठन मंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Congress bharat jodo yatra start from gopeshwar on second day
गोपेश्वर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दूसरे दिन गोपेश्वर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई। सुबह गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद यात्रा गोपीनाथ मंदिर पहुंची और फिर नगर की सड़कों पर निकाली गई। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, संगठन मंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड 1 लाख 4 हजार करोड़ के कर्जे में है। राज्य का हर बच्चा 26 हजार रुपये के कर्ज में है।
विज्ञापन


प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। सरकारी नौकरियों में घोटाले हो रहे हैं। बहु बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे है। अंकिता हत्याकांड के मामले में सबूत मिटाने की कोशिश की गई। सरकार ने केस इतना कमजोर कर दिया है कि इसके आरोपी धीरे-धीरे पुलिस की गिरफ्तर से छूट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed