फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand news: CM trivendra singh rawat Announcement for Nijmula Valley

उत्तराखंड: पहली बार निजमूला घाटी पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, दी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

Thu, 04 Feb 2021 04:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Feb 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: CM trivendra singh rawat Announcement for Nijmula Valley
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को सुदूर क्षेत्र निजमूला घाटी के दुर्मी गांव पहुंचे और घाटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त दुर्मीताल की जानकारी भी ली। क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री के पहुंचने पर जनता उत्साहित दिखी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से दुर्मी गांव पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निजमूला घाटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की। साथ ही पोखरी में पार्किंग, हापला घाटी में पुलिस चौकी खोलने समेत कई घोषणाएं कीं। सीएम ने लगभग दस मिनट तक अपना संबोधन गढ़वाली में किया। सीएम ने ग्रामीणों को गोल्डन कार्ड, मनरेगा और 108 सेवा के बारे में भी गढ़वाली में समझाया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों की पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कोई कमी न हो। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधायक निधि से अधिकाधिक गांवों को लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह, जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी और भगत सिंह फर्स्वाण आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबोधन के बीच भावुक हुए बैंक अध्यक्ष 
चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत अपनेे संबोधन के बीच में भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने घाटी की सुध ली है। आज तक घाटी के सुदूर पाणा, ईराणी गांव के ग्रामीण करीब 25 किमी पैदल आवाजाही करते थे। सरकार ने इन गांवों को सड़क से जोड़कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई है।

10 लाख दान देने वाली देवकी भंडारी को सम्मानित किया
गोपेश्वर। कोरोना संक्रमण के दौरान पीएम केयर फंड में दस लाख रुपये देने वाली गौचर की महिला देवकी भंडारी को मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही निजमूला घाटी में 26 वर्षों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहीं एएनएम लक्ष्मी तिवारी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक उमेश चंद्र थपलियाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


निजमूला घाटी के लिए कीं ये घोषणाएं
1 - पोखरी स्वास्थ्य केंद्र का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीधर आजाद के नाम से होगा। 
2 - पॉलीटेक्निक चांदनीखाल का नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के नाम पर रखा जाएगा। 
3 - तपोवन जोशीमठ पॉलीटेक्निक का नाम चिपको नेत्री गौरा देवी के नाम पर रखा जाएगा। 
4 - बेमरू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण।
5 - राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़, गौणा, पाणा, गोदली और गणाई में कक्षा-कक्षों की घोषणा
6 - पीपलकोटी में मिनी स्टेडियम की घोषणा। 
7- बालखिला से सिरों-सिणजी मोटर मार्ग। 
8-  पोखरी गोपेश्वर भोगना पानी भरपूड़ा मोटर मार्ग। 
9 - पोखरी उडामांडा बिनगड होते हुए घूनागाड तक सड़क निर्माण।
10- ब्यारा-तड़ाकताल सड़क का निर्माण।
11- जोशीमठ पाताल गंगा से गणाई गांव तक बनेगी सड़क। 
12 - गौणा-भनाली सड़क, गाड़ी-आगराधार-नेवा सड़क निर्माण।

1905 नंबर पर गढ़वाली मेें भी दर्ज करा सकते हैं समस्या 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अपनी किसी भी समस्या को 1905 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। वे गढ़वाली, हिंदी और अंग्रेजी किसी भी भाषा में अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं। जब तक समस्या का निदान न हो जाए, इस नंबर पर जानकारी ली जा सकती है। यह सरकार का हेल्पलाइन नंबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed