फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   uttarakhand news: cm pushkar singh dhami visit kicha and bageshwar

सीएम धामी बोले: 103 दिन में लिए 330 से अधिक फैसले, 25 साल का युवा होने तक देश में नंबर वन होगा उत्तराखंड

Wed, 13 Oct 2021 10:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा/बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा/बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दौरे के दौरान किच्छा और बागेश्वर में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami visit kicha and bageshwar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मानदेय बढ़ाया जाएगा। सरकारी विभागों में नौकरी के लिए 24 हजार पदों को भरने का फैसला उनकी सरकार ने किया है। कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ये बातें किच्छा में बुधवार को किच्छा के इंदिरा गांधी मैदान में विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने किच्छा में 105 करोड़ और बागेश्वर में 94.24 करोड़ (कुल 199.24 करोड़) की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 103 दिन के कार्यकाल में उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए 330 से अधिक फैसले लिए हैं। प्रदेश के हर वर्ग का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस साल नवंबर में उत्तराखंड 21 साल का हो जाएगा और चार साल में 25 की युवावस्था तक हर क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किच्छा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता, प्रधानों और उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। बंगाली समुदाय के प्रमाणपत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटा दिया गया है। मलिन बस्तियों को सुरक्षा कवच दिया गया है। नजूल की भूमि पर मालिकाना हक का एक्ट जल्द बनाने जा रहे हैं। 

उधर, बागेश्वर में जनता को नजरंदाज करने वाले अधिकारी सीएम के निशाने पर रहे। उन्होंने विधायकों और जिलाध्यक्षों से दो टूक कहा कि ऐसे अधिकारियों की सिफारिश कतई न करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधार लें। सीएम ने बागेश्वर जिला अस्पताल का भवन बनाने समेत तमाम घोषणाएं कीं। 

सीएम का विरोध कर रहे 50 किसान गिरफ्तार

किसानों ने यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का विरोध करते हुए जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री वापस जाओ, काले कानून वापस लो जैसे नारे लगाए। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से बहुत पहले दीनदयाल चौक पर किसानों को रोक लिया। किसानों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर 50 से अधिक किसानों को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस लाइन रुद्रपुर भेज दिया। सीएम के जाने के बाद किसानों को रिहा कर दिया गया।

बुधवार सुबह दस बजे किसान नवीन अनाज मंडी में एकत्र हो गए। यहां कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने किसानों को काफी समझाया, लेकिन किसान विरोध करने पर उतारू रहे। बाद में 50 से अधिक किसान नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक होते हुए दीनदयाल चौक पर पहुंचे। किसान मुख्यमंत्री वापस जाओ, काले कानून वापस लो के नारे लगाते हुए दीनदयाल चौक पर पहुंचे यहां पर भारी फोर्स तैनात थी। किसानों को पुलिस ने आगे जाने से रोका तो वे सड़क पर धरना देकर बैठ गए।

भारतीय सिक्ख संगठन के जिलाध्यक्ष संतोख सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच किसानों और पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, जगजीत सिंह, फिरदौस सलमानी, लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह आदि थे।

हेलीपैड पर विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम के बाद जब हेलीपैड पर पहुंचे तो कांग्रेसयिं और किसानों ने वहां हंगामा कर दिया। वे हेलीपैड पर जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण ऐसा नहीं कर सके। कांग्रेस नेता निर्मल सिंह हंसपाल समेत कई लोग विरोध दर्ज कराने के लिए हेलीपैड के निकट डटे हुए थे। जब सीएम का काफिला वापस हेलीपैड पर पहुंचा तो दर्जनों लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध किया और हेलीकाप्टर की ओर जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण ये लोग सफल नहीं हो सके। वहां साहब सिंह सेखों, गौरव बेहड़, जगरूप सिंह गोल्डी, इंद्रपाल सिंह रुबल, मनीष चिटकारा, दीप हंसपाल आदि थे।

यशपाल के जाने से युवा राजेश को मिली तवज्जो

बाजपुर से भाजपा विधायक काबिना मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के बाद अब बाजपुर से युवा चेहरा राजेश कुमार को तवज्जो मिल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंच पर संबोधन के दौरान राजेश कुमार की तारीफ की। साल 2012 में राजेश ने बाजपुर से टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिला। इस पर उनका 2017 में टिकट फाइनल माना जा रहा था। मगर यशपाल आर्य के भाजपा में आने पर राजेश कुमार को टिकट नहीं मिल सका। आज सीएम ने जब मंच से राजेश की प्रशंसा की तो लोग कयास लगाने लगे कि शायद राजेश को इस बार टिकट मिले।

इंदिरा गांधी मैदान में तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र
इंदिरा गांधी मैदान में लगा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा। तिरंगे के नीचे पंडाल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। 153 फीट ऊंचे तिरंगे के नीचे आयोजित कार्यक्रम भी देखते ही बन रहा था। 

भाजपाइयों ने हेलीपैड पर किया सीएम का स्वागत
भाजपाइयों ने हेलीपैड पर सीएम और उनके साथ आए मंत्रियों का स्वागत किया। चीनी मिल के मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर सीएम का हेलीकाप्टर उतरा तो वहां मौजूद विधायक राजेश शुक्ला, संदीप अरोरा, अमित पुरोहित, विवेक राय, हरीश खानवानी, मूलचंद राठौर समेत तमाम भाजपाइयों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व मंडी समिति के चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed