फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Case filed against three including BJP MP Kashyap from Bareilly in case of indecency in Jageshwar Dham

उत्तराखंड: भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जागेश्वर धाम में अभद्रता का मामला

Mon, 02 Aug 2021 08:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Aug 2021 08:17 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि शनिवार को यूपी के आंवला से सासंद धर्मेंद्र कश्यप शाम के समय जागेश्वर धाम पहुंचे। परंपरा के अनुसार सायं छह बजे मंदिर का गेट बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन भाजपा सासंद कश्यप धौंस दिखाने लगे। उन्होंने मंदिर कमेटी के प्रबंधक के साथ गाली-गलौच और हाथापाई की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Case filed against three including BJP MP Kashyap from Bareilly in case of indecency in Jageshwar Dham
भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप - फोटो : एएनआई

विस्तार

भगवान भोले के धाम जागेश्वर में शनिवार को मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट और पुजारियों से गालीगलौज और अभद्रता आंवला (बरेली) के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को भारी पड़ गई। भगवान भट्ट की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने धर्मेंद्र कश्यप, उनके साथी मोहन राजपूत और सुशील अग्रवाल के खिलाफ मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 और गालीगलौज, अभद्रता करने पर धारा 504 के तहत प्राथमिक दर्ज कर ली है। अल्मोड़ा एसडीएम ने इसकी पुष्टि की है। सांसद के अमर्यादित आचरण के विरोध में रविवार को कुमाऊं में कई जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रबंधक भगवान भट्ट ने राजस्व उप निरीक्षक कोटुली के यहां दी हुई तहरीर में लिखा है कि शनिवार 31 जुलाई को शाम 3:30 बजे सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपने दो साथियों मोहन राजपूत, सुशील अग्रवाल और यूपी पुलिस के चार सुरक्षा कर्मियों के साथ मंदिर में पूजन के लिए आए। पूजा की व्यवस्था पं. गिरीश भट्ट ने करवाई। मंदिर प्रबंध समिति की एसओपी के अनुसार मंदिर में सुबह 6:30 बजे से शाम छह बजे तक दर्शन और सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक पूजा के लिए समय नियत है। नियमानुसार शाम छह बजे मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी बार-बार देने के बाद भी 6:30 बजे तक सांसद कश्यप और उनके साथी मंदिर परिसर में जमे रहे। जब सांसद और उनके साथ आए मोहन राजपूत से मंदिर परिसर से बाहर जाने का अनुरोध किया तो मोहन ने बहस शुरू कर दी और साथ खड़े सांसद कश्यप गाली देने लगे। सांसद ने पुजारियों और स्थानीय जनता के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया। सांसद और उनके साथियों के अभद्र व्यवहार से हर श्रद्धालु आहत है। कोटुली के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश्वर धाम में पुजारियों ने दिया धरना

शनिवार शाम को जागेश्वर धाम में आकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता और गाली गलौज से नाराज पुजारी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुजारियों ने इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भी नहीं कराए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए भी कड़े कदम उठाए जाएं। 

इस घटना से जागेश्वर धाम के पुजारी और जनता आक्रोशित है। पुजारियों ने सांसद कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को सायं तीन बजे से पांच बजे तक जागेश्वर मंदिर परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति जागेश्वर धाम में पूजा करने पहुंचे तो वह सामान्य और आम जन की तरह पूजा अनुष्ठान करे।

वीआईपी और वीपीआईपी व्यवस्था समाप्त की जानी चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं हो। धरने में पुजारी प्रतिनिधि पंडित भगवान भट्ट, पंडित कमल भट्ट, पंडित कैलाश भट्ट, पंडित गोपाल भट्ट, पंडित आनंद भट्ट, पंडित दीपक भट्ट, पंडित हरीश भट्ट, पंडित पूरन भट्ट आदि रहे।

भाजपा सांसद के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्षी दल

भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के पुरोहितों का अपमान किए जाने से नाराज विपक्षी दल रविवार को सड़क पर उतरे। कांग्रेस के एक गुट ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा तो दूसरे ने गोल्ज्यू दरबार पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पहुंचे कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि  सांसद ने पुरोहितों और पुजारियों के साथ अभद्रता की। उनके साथ गालीगलौज कर अमर्यादित व्यवहार किया गया।

कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि गोल्ज्यू भगवान उनकी प्रार्थना को जरूर सुनेंगे। ऐसे नेताओं को दंड देकर देवभूमि की जनता के साथ न्याय करेंगे। इस मौके पर पार्षद नीमा भट्ट, रवि जोशी, विनोद दानी, राजेंद्र जीना, मुकुल बल्यूटिया, मोना शर्मा, गोविंद बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, त्रिलोक बलूनी, देवेंद्र तोलिया, देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस नेता ललित जोशी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सांसद को बर्खास्त करने की मांग की है। इधर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और कुमाऊं मीडिया प्रभारी दीपक बल्यूटिया ने कहा कि ऐसे नेताओं के खिलाफ न केवल मुकदमा दर्ज होना चाहिए बल्कि भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल जाने से पहले उन्हें चेतावनी भी दी जानी चाहिए।

उक्रांद ने फू्कां धर्मेंद्र कश्यप का पुतला
उत्तराखंड क्रांति दल ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद तत्काल जागेश्वर धाम के पुजारियों से माफी मांगें अन्यथा उन्हें उत्तराखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा। उक्रांद के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल कहां कि भाजपा सांसद ने जागेश्वर में पुजारियों का अपमान किया है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि भाजपा सांसद ने पुजारियों के साथ अभद्रता कर वास्तविक चरित्र उजागर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed