फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News Car accident in Champawat three passengers died

Uttarakhand: चंपावत में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक समेत चार लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 05 Mar 2023 09:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Mar 2023 09:25 PM IST
सार

Champawat Accident News: हादसा अमोड़ी-खटोली राजमार्ग पर सात किलोमीटर दूर दुधौरी स्कूल के पास रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand News Car accident in Champawat  three passengers died
कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अमोड़ी-खटोली राजमार्ग पर दुधौरी के पास कार के 250 मीटर खाई में गिरने से चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का कारण चढ़ाई पर कार के बंद होने और अचानक पीछे आना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए संवेदना जताई है। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


Dehradun: दोस्तों ने पहले खूब शराब पिलाई फिर पानी में डुबाकर की युवक की हत्या, बेहरमी से शव को लगाया ठिकाने
विज्ञापन


हादसा अमोड़ी-खटोली राजमार्ग पर सात किलोमीटर दूर दुधौरी स्कूल के पास रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। कार टनकपुर से खटोली गांव जा रही थी। जब तक ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचते तीन यात्रियों ने दम तोड़ दिया था। दो यात्री गंभीर रूप से घायल थे। चंपावत के कोतवाल योगेश उपाध्याय और चल्थी के प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के अलावा दो और एंबुलेंस को मौके पर भेजा। दोनों घायलों स्वरूप सिंह (45) पुत्र पान सिंह निवासी खटोली और कुंदन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पचनई को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। टनकपुर के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके जोशी और डॉ. मोहम्मद उमर ने घायलों का इलाज किया।

सिर पर गंभीर चोट होने के कारण कुंदन सिंह को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन खटीमा के पास पहुंचते ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार और संभागीय निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर पहुंचने के बाद बताया कि हादसे का कारण कार के चढ़ाई में बंद होने से पीछे आना प्रतीत हो रहा है।

मृतकों के नाम
1.चालक राजेंद्र सिंह (40) पुत्र कुंवर सिंह, निवासी तल्ली खटौली।
2.शंकर सिंह (55) पुत्र मान सिंह, निवासी काडा डोला।
3.जगत सिंह (60) पुत्र माधव सिंह निवासी लड़ाबोरा।
4. कुंदन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पचनई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed