फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   uttarakhand news: BJP state in-charge Dushyant Gautam not well, left for Delhi by helicopter

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना 

Sat, 11 Sep 2021 08:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Sep 2021 08:15 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश प्रभारी गौतम ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, हालांकि कार्यक्रम से पहले ही उनकी तबीयत नासाज थी। कार्यक्रम के बाद उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: BJP state in-charge Dushyant Gautam not well, left for Delhi by helicopter
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम को छोड़ना पड़ा। वह शनिवार को लोहाघाट में भाजपा के संवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी ने बताया कि नोएडा से पहुंचे हेलीकॉप्टर से वह दिल्ली रवाना हो गए। 

विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार सुबह सर्किट हाउस में उनका गहन परीक्षण किया
पार्टी के प्रदेश प्रभारी गौतम ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, हालांकि कार्यक्रम से पहले ही उनकी तबीयत नासाज थी। कार्यक्रम के बाद उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. माधव बहादुर के नेतृत्व में गए चिकित्सा दल ने शुक्रवार और शनिवार सुबह सर्किट हाउस में उनकी जांच की।
विज्ञापन


मधुमेह से पीड़ित 64 वर्षीय दुष्यंत कुमार गौतम हृदयरोग से भी ग्रस्त हैं। सीएमओ ने बताया कि इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। इसके बाद प्रभारी गौतम आगे के कार्यक्रम छोड़ दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां : मेहरा

विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष और चंपावत जिला प्रभारी दीपक मेहरा ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

उन्होंने बूथ स्तर पर तैयारी तेज कर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। ब्लॉक सभागार में शनिवार को हुए सम्मेलन में जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने संगठन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। दावा किया कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है। श्याम ढेक ने संचालन किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक, बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल, पाटी की प्रमुख सुमनलता, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राम दत्त जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महरा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश करायत, मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed