उत्तराखंड: चमोली में रविवार रात हुआ हादसा, बरात छोड़कर वापस आ रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, एक की मौत
वाहन गोपेश्वर में बरात छोड़कर वापस मठ-झड़ेता जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली में रविवार देर रात हादसा हो गया। यहां दशोली विकास खंड के मठ-झड़ेता सड़क पर एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन चालकी मौत हो गई है।
वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था
बताया गया कि वाहन गोपेश्वर में बरात छोड़कर वापस मठ-झड़ेता जा रहा था। वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था। पुलिस ने चालक मतवीर सिंह (25) पुत्र गोविंद सिंह, ग्राम- खडोरा के शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने रात में ही चालक के शव को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा। सोमवार को सुबह दस बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हादसे में छात्र समेत दो युवाओं की मौत
लोहाघाट (चंपावत) के विकासखंड बाराकोट में मरोड़ाखान के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक छात्र समेत दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
ग्राम मल्ला बापरू निवासी हयात राम और पूरन राम शनिवार रात अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ दयारतोली के कैलबकरिया मंदिर में पूजा करके लौट रहे थे। रात करीब एक बजे मैक्स वाहन संख्या यूके 01टीए1505 मरोड़ाखान के पास हीनाढुंगी स्थान पर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
दूसरे वाहन में पीछे से आ रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच एसओ जसवीर चौहान, एलएफएम प्रकाश पांडेय, बाल मुकुंद राणा के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में विशाल फर्त्याल (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल ममता (18) पुत्री जगत राम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया था लेकिन हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।