फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News ABVP workers blocked Gopeshwar Chamoli highway for three hours

Chamoli News: मांगों को लेकर सड़क पर उतरे एबीवीपी कार्यकर्ता, गोपेश्वर-चमोली हाईवे तीन घंटे किया जाम

Thu, 19 Oct 2023 06:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Oct 2023 06:27 PM IST
सार

महाविद्यालय गेट के सामने दोपहर एक बजे गोपेश्वर-चमोली हाईवे जाम कर दिया जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन छात्र नहीं माने।

विज्ञापन
Uttarakhand News ABVP workers blocked Gopeshwar Chamoli highway for three hours
छात्रों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजी कॉलेज गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विवि कैंपस घोषित करने, एनसीसी परेड ग्राउंड की सुविधा देने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर दो सप्ताह से क्रमिक अनशन कर रहे एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने गोपेश्वर-चमोली हाईवे तीन घंटे जाम कर दिया। पुलिस के कहने पर भी जब छात्रों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही बाईपास से करवाई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने छात्रों की दो मांगें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया जिसके बाद छात्रों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन


पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को महाविद्यालय गेट के सामने दोपहर एक बजे गोपेश्वर-चमोली हाईवे जाम कर दिया जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन छात्र नहीं माने।
विज्ञापन


Uttarakhand: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की सहारनपुर जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे एसडीएम डॉ. दीपक सैनी और तहसीलदार धीरज राणा मौके पर पहुंचे और छात्रों की मांगें सुनीं। एसडीएम ने एनसीसी परेड ग्राउंड के लिए परिसर में ही जगह चिन्हित करने और छात्रावास के आगे दीवार का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद छात्र माने और तीन घंटे बाद जाम खोल दिया गया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवनेश, अजय भंडारी, आयुष हटवाल, चैन सिंह रावत, रोहित, आयुष, नेहा, धीरज, प्रतीक, पवन और दीपक आदि मौजूद रहे।

जाम में स्कूली बच्चे फंसे, लोग चले दो किमी पैदल

हाईवे पर जाम लगने से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही गाड़ियां भी जाम में फंस गईं जिससे सुभाष नगर, नैग्वाड़ क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों को लेने करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचे। जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही गोपेश्वर-चमोली बाईपास से करवाई गई। चमोली बाजार जाने वाले कई लोग करीब दो किलोमीटर तक पैदल आवाजाही कर गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed