फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Lockdown: Hemkund sahib Door will Not Open On 1st june 2020, New Date decide after 3rd may

Lockdown: अब एक जून को नहीं खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तीन मई के बाद तय होगी नई तिथि

Thu, 16 Apr 2020 10:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Apr 2020 10:00 PM IST
सार

  • लॉकडाउन के कारण हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने लिया तिथि बदलने का फैसला
  • हेमकुंड साहिब के चार किमी के आस्था पथ पर अभी भी करीब ग्यारह फीट तक बर्फ जमी

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Hemkund sahib Door will Not Open On 1st june 2020, New Date decide after 3rd may
हेमकुंड साहिब - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने फिलहाल हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने के लिए निर्धारित की गई तिथि स्थगित कर दी है। अब तीन मई के बाद नई तिथि पर कोई फैसला लिया जाएगा। हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने थे। 25 अप्रैल से हेमकुंड आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाना भी प्रस्तावित था, लेकिन लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक किए जाने से हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सामने असमंजस की स्थिति हो गई है।

विज्ञापन


सेना के जवानों के साथ ही गुरुद्वारे के सेवादार भी बर्फ हटाने को गोविंदघाट नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे ट्रस्ट के सामने कपाट खोलने की तिथि टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हेमकुंड साहिब के चार किमी के आस्था पथ पर अभी भी करीब ग्यारह फीट तक बर्फ जमी है। हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि तीन मई के बाद ही हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की नई तिथि निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन

बदरीनाथ परिक्रमा स्थल तक हटाई बर्फ

बदरीनाथ धाम से जुड़े कर्मचारी धाम में व्यवस्थाएं बहाल करने में जुटे हैं। कर्मचारियों ने बदरीनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग और परिक्रमा स्थल तक बर्फ हटा दी है जबकि बदरीनाथ मंदिर परिसर में अभी भी लगभग चार फीट तक बर्फ जमी है। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी देश के अंतिम गांव माणा तक सुचारु कर दिया गया है।

शीतकाल में बदरीनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर के चार कर्मचारी व पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। बदरीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को खोले जाने हैं। इससे पूर्व परिक्रमा स्थल से बर्फ हटाई जानी है। सीमा सड़क संगठन ने बदरीनाथ हाईवे को देश के अंतिम गांव माणा तक सुचारु कर दिया गया है।

बदरीनाथ मंदिर तक पहुंच मार्ग से भी मंदिर के कर्मचारियों ने बर्फ हटा दी है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष बीडी सिंह के नेतृत्व में शीघ्र ही मंदिर कर्मचारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाएं जुटाने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से पेयजल और बिजली लाइनों को अत्यधिक क्षति हुई है। यात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed