फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Lockdown: Bageshwar 22 youths stuck in mumbai , want help for arrive their home

Uttarakhand Lockdown: कोरोना के कारण नौकरी गई, मुंबई में फंसे बागेश्वर के 22 युवक, घर वापसी की लगा रहे गुहार

Mon, 27 Apr 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Apr 2020 01:30 AM IST
सार

  • युवाओं के पास अब खाने तक के लिए नहीं बचे हैं पैसे

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Bageshwar 22 youths stuck in mumbai , want help for arrive their home
मुंबई में फंसे युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के होटलों में काम करने वाले कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 22 युवाओं की कोरोना संक्रमण के कारण नौकरी चली गई। अब इन युवाओं के सामने खाने के लाले पड़े हुए हैं। यह युवा क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और राज्य सरकार से घर वापसी के इंतजाम करने की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को मुंबई से सानिउडियार निवासी सूरज आर्या ने फोन पर अमर उजाला संवाददाता से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि बनीगांव, कांडा के वजीला, ठांगा (कमस्यार), सनिउडियार के 22 लोग मुंबई में फंसे हुए हैं। वह लोग मुबंई के विभिन्न होटलों में काम करते थे।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के कारण होटल मालिकों ने उन लोगों को घर जाने के लिए कह दिया। किसी को मालिकों ने पगार दी, किसी को बगैर पगार के भेज दिया। बताया कि राजेंद्र राम, साधू आर्या, मनोज कुमार, अजय कुमार, अंकित कुमार, महेश कुमार, कमल कुमार, इंदर कुमार, सुभाष आर्या, अनिल टम्टा, सुनील टम्टा, पूरन टम्टा, साहिल टम्टा चारपोकगांव कांदिवली में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य लोग अन्य स्थानों पर रहते हैं। उन लोगों ने मकान मालिकों को किराया भी नहीं दिया है। अब तक खाने के लिए पैसे थे। अब खाने के लिए पैसे भी नहीं हैं। बताया कि उन लोगों ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के सामने समस्या रखी थी। उसके बाद देहरादून से किसी व्यक्ति का उनके पास फोन आया था। आर्थिक मदद के लिए कह रहे थे लेकिन वह लोग किसी भी तरह घर वापसी चाहते हैं।

मुंबई में 22 ही नहीं भारी संख्या में क्षेत्र के लोग फंसे हुए हैं। गुजरात में भी यहां के लोग फंसे हैं। इन सभी को तीन मई के बाद राज्य सरकार वहां से निकालेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात हो गई है।
-बलवंत सिंह भौर्याल विधायक, कपकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed