फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Jyotirmath News Water suddenly started leaking from ground on Auli road People Panic

Jyotirmath: औली मार्ग पर अचानक होने लगा जमीन से पानी का रिसाव, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

Wed, 25 Sep 2024 07:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Sep 2024 07:32 PM IST
सार

Jyotirmath News: भू धंसाव से जूझ रहे ज्योतिर्मठ में जब अचानक जमीन से अचानक पानी का रिसाव होने लगा तो लोग खबर सुनकर दहशत में आ गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Jyotirmath News  Water suddenly started leaking from ground on Auli road People Panic
पानी के रिसाव को देखती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिर्मठ के प्रवेश द्वार पर औली रोड के किनारे बुधवार को देर शाम भूमि से पानी का रिसाव शुरू हो गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही पहुंची तहसील टीम ने पानी के रिसाव का निरीक्षण किया। पता चला कि औली से आ रहा नाला चोक हो गया था। नाले के पानी की निकासी करने के बाद रिसाव बंद हो गया। करीब एक घंटे तक इसको लेकर ज्योतिर्मठ में खूब गहमागहमी रही।

विज्ञापन


बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी कि औली रोड के किनारे पानी का रिसाव हो रहा है। जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तहसील टीम भी मौके पर पहुंची। पानी का निरीक्षण करने के बाद समीप ही गुजर रहे औली नाले में पानी का जमाव देखा। जिसकी निकासी नहीं हो रही थी। इसके बाद मजदूरों से नाले को साफ कर पानी की निकासी करवाई गई तो पानी का रिसाव बंद हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव: हत्या या आत्महत्या?, अब खुलेगा फराह की माैत का राज, पोस्टमार्टम से सामने आएगा सच

विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े सात बजे तक पानी का रिसाव पूरी तरह से रुक गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि औली नाले के चोक होने से पानी का रिसाव शुरू हो गया था, अब नाले की सफाई करने के बाद पानी का रिसाव बंद हो गया है। परेशानी वाली कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed