फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand jawan posted in Assam Rifles missing from 11 days

असम राइफल में तैनात उत्तराखंड का जवान 11 दिन से लापता, हवलदार राजेंद्र का भी नहीं कोई सुराग

Tue, 14 Jan 2020 06:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थराली(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थराली(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2020 06:28 PM IST
सार

  • थराली का रहने वाला है लापता जवान, छुट्टी आने की बात कहकर चला था आसाम से

विज्ञापन
Uttarakhand jawan posted in Assam Rifles missing from 11 days
missing - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में थराली तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव सुनाऊं निवासी असम राइफल में तैनात सैनिक अनिल पुरोहित 11 दिनों से लापता है। सैनिक के लापता होने पर उसके ससुर ने राजस्व चौकी थराली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 

विज्ञापन


सेरा विजयपुर निवासी कैलाश चंद्र ने राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला को दी तहरीर में कहा कि उनके दामाद अनिल पुरोहित (28) पुत्र बुद्धि बल्लभ पुरोहित ने तीन जनवरी को उनकी पुत्री को फोन किया था। 
विज्ञापन


उसने कहा था कि वह आसाम के दीनापुर से निकला है और एक माह की छुट्टी आ रहा है, लेकिन वह आज तक घर नहीं पहुंचा। राजस्व पुलिस का कहना है कि उनके पास गुमशुदगी की तहरीर आई है, लेकिन संसाधनों के अभाव में मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी है। लापता सिपाही 14 असम राइफल में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार राजेंद्र नेगी की तलाश को रक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

पज्याणा गांव निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की कुशलता के लिए क्षेत्र में लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। आठ जनवरी को भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी के दौरान 11वीं गढ़वाल राइफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी लापता हो गए थे। 

पज्याणा मल्ला के ग्रामीणों ने उनकी खोज के लिए एसडीएम के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि सेना की ओर भी राजेंद्र नेगी के बारे में परिजनों को कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई, जिस कारण परिजन परेशान हैं। ज्ञापन देने वालों में गंगा सिंह, नारायण सिंह, संतराम, गोकुल सिंह, भवान सिंह और त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed