फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: himalaya darshan See snow covered peaks and Himalayas by Helicopter From Joshimath

Uttarakhand News : हेलीकॉप्टर से 20 पर्यटकों ने किए हिमालय दर्शन

Sat, 30 Jan 2021 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Jan 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: himalaya darshan See snow covered peaks and Himalayas by Helicopter From Joshimath
हिमालय दर्शन

शनिवार से दोबारा हिमालय दर्शन के तहत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से हेरिटेज एविएशन को औली से हेलीकॉप्टर उड़ान की अनुमति मिलने के बाद औली से ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई। शनिवार को 20 पर्यटकों ने हेलीकॉप्टर से हिमालय की सुरम्य छटा को करीब से निहारा और औली का दीदार किया। अभी तक 270 पर्यटक औली से हिमालय का दीदार कर चुके हैं। पर्यटकों में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


सेवा को दो दिनों के लिए रोक दिया था

बताया जा रहा है कि हेरिटेज एविएशन की ओर से स्थानीय प्रशासन की अनुमति नहीं मांगी थी। जिस कारण प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा की जांच के लिए सेवा को दो दिनों के लिए रोक दिया था। जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि एविएशन की ओर से सेवा शुरु होने तक भी प्रशासन से अनुमति नहीं मांगी थी।
विज्ञापन


जिस कारण सेवा को दो दिनों के लिए रोक दिया गया था। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए अनुमति मिल गई है, अब शनिवार से सेवा फिर से शुरु हो गई । बता दें कि 25 जनवरी से रविग्राम से हेलीकॉप्टर सेवा शुरु हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से पर्यटक व स्थानीय लोग पर्यटन स्थलों के साथ ही चारों ओर फैली हिमाच्छादित चोटियों व हिमालय के करीब से दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए 3000 रुपये में दस मिनट तक पर्यटक हिमालय दर्शन कर सकेंगे।

दूसरे राज्यों से आने के लिए पंजीकरण की व्यवस्था खत्म

उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। वहीं, कंटेनमेंट जोन से बाहर सब कुछ अनलॉक कर दिया गया है। लेकिन कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों, कार्य स्थलों, बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइज के नियमों का पालन न करने पर सख्ती बरती जाएगी।


आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड की एसओपी जारी कर दी

शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड की एसओपी जारी कर दी है। जो एक फरवरी से लागू होगी। कोरोना संक्रमण की निगरानी के लिए आरोग्य सेतु एप की व्यवस्था में कोई छूट नहीं दी है। यह व्यवस्था पूर्व की भांति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed