फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Glacier Burst Chamoli News: Villagers claiming lakes at river sangam, cracks in Raini village

चमोली आपदाः नदियों के संगम पर झील बनने और रैणी गांव में दरार दिखाई देने का दावा कर रहे ग्रामीण

Wed, 10 Feb 2021 04:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Glacier Burst Chamoli News: Villagers claiming lakes at river sangam, cracks in Raini village
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने सरकार से रैणी गांव और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से जांच का आग्रह किया है। हरीश रावत के मुताबिक रैणी गांव के लोगों का कहना है कि ऋषि गंगा और एक अन्य नदी के संगम स्थल पर झील बन गई है।

विज्ञापन


चमोली जल प्रलयः वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के शोध में सामने आई आपदा से जुड़ी ये बड़ी बातें
विज्ञापन


रविवार को आए जल प्रलय से रैणी गांव को भी नुकसान पहुंचा है और यहां गांव में दरार दिखाई दे रही है। ऐसे में गांव के लिए भूस्खलन का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। गांव के लोग झील बनने से भी सहमे हुए हैं। गांव के लोगों ने इसके वीडियो भी दिखाए हैं। रावत के मुताबिक यह अभी साफ नहीं है कि रिमोट सेंसिंग के आंकड़े क्या कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा कि सरकार को चाहिए कि गांव के लोगों की आशंका के तहत इस बात की तहकीकात कराए और सच को सामने रखे। गांव वालों की आशंका अगर सही है तो तुरंत इस समस्या का समाधान होना चाहिए। हरीश रावत के मुताबिक इस मामले में उन्होंने मुख्य सचिव ओम प्रकाश से भी बात की है। रावत का यह भी कहना है कि गांव को स्थायी रूप से बसाने पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। 

हरीश रावत ने राहत और बचाव में जुटे लोगों की सराहना की है और कहा है कि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाए। यूपीए सरकार के समय में जलवायु परिवर्तन को मिशन मोड में शुरू किया गया था। केंद्र और प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह इस काम को आगे बढ़ाए। रावत का यह भी कहना है कि उनकी ओर से कोशिश यह भी होगी कि आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाला कांग्रेस दल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर अपने अनुभव साझा करेगा।

प्रभावित क्षेत्र में तुरंत पर्याप्त राहत सामग्री भेजें : प्रीतम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार से आपदा प्रभावित क्षेत्र में राशन की पुख्ता व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। इसी के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में कांग्रेस ने दो राहत शिविर का संचालन भी शुरू कर दिया है।

मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में लोग राहत सामग्री, खाद्य सामग्री आदि की कमी की शिकायत कर रहे हैैं। इस मामले में कांग्रेस की ओर से संबंधित अधिकारियों से भी बात की गई और प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया गया कि इस कमी को दूर किया जाए।

प्रीतम सिंह ने कहा कि आपदा के इस समय में कांग्रेस पूरी तरह से सरकार के साथ है। राशन और अन्य खाद्य सामग्री की कमी को देखते हुए कांग्रेस ने नीतिघाटी और रैणी गांव में राहत शिविर शुरू कर दिए हैं। यह राहत शिविर आपदा से पीड़ित लोगों की सेवा में दिन-रात कार्यरत रहेगा। प्रीतम सिंह ने सरकार से लोगों के सुरक्षित विस्थापन की व्यवस्था करने की भी मांग की है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मनीष खंडूरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, देवप्रयाग जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक गदेश गोदियाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश, पूर्व चेयरमैन मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed