Uttarakhand Chamoli Live: अब तक 36 शव बरामद, 168 लोग लापता, 15 मानव अंगों के डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे
ऋषिगंगा में जल प्रलय के बाद तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे तीन इंजीनियरों समेत 35 कर्मचारियों तक पहुंचने में सुरंग के जरिए भारी मात्रा में आ रहा मलबा बचाव दल के समक्ष बड़ी बाधा बनकर सामने आया है। अभी तक आपदा में 168 लोग लापता हैं। 38 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
Uttarakhand: Indian Army uses trolley to connect villages cut off after glacier burst in Chamoli
— ANI (@ANI) February 12, 2021
"A footbridge was broken due to flash floods, leaving people in villages disconnected. We've built aerial river crossing to provide connectivity," says Major Utkarsh Shukla pic.twitter.com/aQEWqQeC6K
Uttarakhand | Drilling operation towards the slush flushing tunnel was stopped after approx 7-8 meters of drill. A hard rock obstructed the cutters to operate. The rescue teams are now removing the slush again as earlier from machines: Indo-Tibetan Border Police
— ANI (@ANI) February 11, 2021
इनकी हुई शिनाख्त
नाम पता
1- नरेंद्र लाल पुत्र एतवारी लाल ग्राम तपोवन जोशीमठ चमोली,
2- जीतेंद्र थापा पुत्र खेम बहादुर लच्छीवाला देहरादून,
3- दीपक कुमार पुत्र रमेश राम ग्राम भतेड़ा, बागेश्वर
4- बलवीर गड़िया पुत्र हयात सिंह ग्राम गाड़ी, चमोली
5- मनोज चौधरी पुत्र जसवंत चौधरी ग्राम बेनोली, चमोली
6- राहुल कुमार पुत्र भगवती प्रसाद ग्राम रावली महदूत, हरिद्वार
7- अवधेश पुत्र ललिता प्रसाद इच्छानगर मांझा, लखीमपुर उत्तर प्रदेश,
8- अजय शर्मा पुत्र बाबू लाल गणेशपुर, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
9- सूरज पुत्र बेचू लाल बाबूपुर, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
Chinook helicopters utilised today for transportation of men, material & heavy loads towards rescue operations in Chamoli, Uttarakhand. 14 passengers & 1400 kg load carried for NDRF and SDRF. 3 tonnes load & 5 personnel of the BRO also transported to facilitate rescue operations. pic.twitter.com/AVDmprp4Qw
— ANI (@ANI) February 11, 2021
नदी में पानी बढ़ने पर लोगों से सतर्क रहने की अपील
नदी में पानी बढ़ने के बाद चमोली पुलिस नदी ने आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें और घबराएं नहीं।
80 मीटर के आसपास लोगों के मिलने की उम्मीद
करीब आधे घंटे तक रुका राहत बचाव कार्य फिर शुरू
ऋषिगंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद करीब आधे घंटे तक रुका राहत बचाव कार्य अब शुरू कर दिया। एनडीआरएफ कर्मियों का कहना है जल स्तर बढ़ रहा है, इसलिए टीमों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। ऑपरेशन को सीमित टीमों के साथ फिर से शुरू किया गया है।
Uttarakhand: Operation resumes at tunnel in Joshimath, Chamoli dist after it was temporarily halted following a rise in water level of Rishiganga river. NDRF personnel say, "Water level is rising so teams were shifted to safer locations. Operation has resumed with limited teams." pic.twitter.com/ljf34QUUNq
— ANI (@ANI) February 11, 2021
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.