फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Foundation Day 2019 celebration in state this time is very special

इस बार सप्ताह भर चलेगा उत्तराखंड के जन्मदिवस का जश्न, ये खास कार्यक्रम बनाएंगे यादगार

Wed, 30 Oct 2019 09:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Oct 2019 09:14 AM IST
सार

  • इस बार तीन से नौ नवंबर के बीच कई कार्यक्रम
  • दून, टिहरी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, मसूरी में होंगे अलग-अलग थीम पर आयोजन

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day 2019 celebration in state this time is very special
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश सरकार राज्य के 19वें स्थापना दिवस को इस बार यादगार बनाने जा रही है। स्थापना दिवस के कार्यक्रम तीन नवंबर से ही आरंभ हो जाएंगे। सप्ताह भर चलने वाले ये कार्यक्रम राजधानी देहरादून से लेकर मसूरी, टिहरी, अल्मोड़ा, श्रीनगर में भी आयोजित होंगे।

विज्ञापन


अलग-अलग थीम पर होने वाले ये कार्यक्रम उत्तराखंड के सैनिकों, महिलाओं, युवाओं पर केंद्रित होंगे, जिनमें राज्य की लोक, परंपरा और संस्कृति की स्पष्ट झलक दिखाई देगी। इन कार्यक्रमों के जरिये सरकार रिवर्स पलायन का संदेश भी देगी। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले प्रवासी उत्तराखंडी और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


सरकार हर साल नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाती है। लेकिन त्रिवेंद्र सरकार इस बार स्थापना दिवस के जरिये देश भर में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को भी रिवर्स पलायन का संदेश देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग विषयों पर सम्मेलनों का आयोजन

इसके लिए अलग-अलग विषयों पर सम्मेलनों का आयोजन होने जा रहा है। आयोजनों की शुरुआत तीन नवंबर को टिहरी में ‘आवा अपुण घोर’ (आइये अपने घर) से करेगी। इसके बाद चार नवंबर को राजधानी देहरादून में प्रदेश सरकार और अमर उजाला संयुक्त रूप से ‘मेरा सैनिक मेरा अभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

छह नवंबर को प्रदेश सरकार और अमर उजाला संयुक्त रूप से श्रीनगर गढ़वाल में महिला सम्मेलन का आयोजन करेंगे। सात नवंबर को अल्मोड़ा में युवाओं पर केंद्रित ‘मेरा युवा मेरी शान’ सम्मेलन का आयोजन होगा। आठ नवंबर को पर्यटन नगरी मसूरी में फिल्मी हस्तियां जुटेंगी। प्रदेश में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म कान्क्लेव का आयोजन होगा। नौ नवंबर को प्रदेश सरकार स्थापना दिवस का मुख्य समारोह देहरादून में आयोजित करेगी।

ये होंगे स्थापना दिवस के मुख्य आकर्षण

तिथि                    कार्यक्रम                    स्थान
03 नवंबर        आवा अपुण घोर               टिहरी
04 नवंबर     मेरा सैनिक मेरा अभिमान     देहरादून
06 नवंबर    महिला सम्मेलन                    श्रीनगर
07 नवंबर    मेरा युवा मेरी शान                अल्मोड़ा
08 नवंबर    फिल्म कान्क्लेव                     मसूरी
09 नवंबर    मुख्य समारोह                     देहरादून

उत्तराखंड की स्थापना जश्न इस बार अलग अंदाज मनाया जाएगा। मंथन, मनन और समर्पण के तीन मूल मंत्रों के साथ उत्तराखंड को विकास की ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए रोड मैप तैयार करने की कोशिश भी इस बार स्थापना दिवस समारोहों के तहत की जाएगी। हमारी कोशिश है कि लोग अपने छूटे हुए घरों और खेत खलिहानों को सहेजने के लिए वापस लौटें। ये कार्यक्रम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed