फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand forest department caught snakes from president pranab mukherjee

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 'आशियाने' से सांप पकड़ेगा वन विभाग

Thu, 22 Sep 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Sep 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand forest department caught snakes from president pranab mukherjee
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी

देहरादून में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति आवास ‘आशियाना’ पूरी तरह छावनी में तब्दील रहेगा।

विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग को आशियाना से सांपों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जंगल का इलाका होने के कारण यहां जहरीले सांप होने की आशंका है।

साथ ही डेंगू के प्रकोप के चलते नगर निगम को यहां कई दौर में फॉगिंग कराने के लिए कहा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति आवास का भ्रमण कर सुरक्षा चक्र को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रपति के दौरे में आंशिक परिवर्तन हुआ है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब 27 सितंबर से 29 सितंबर तक राजपुर रोड स्थित आशियाना में रहेंगे। पहले उन्हें 30 सितंबर तक यहां रुकना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

uttarakhand forest department caught snakes from president pranab mukherjee
सदानंद दाते - फोटो : AmarUjala

सुरक्षा के मद्देनजर तीन दिनों तक 170 एकड़ का यह पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ रात के लिए नाइट विजन कैमरे और ड्रैगन लाइट की आवश्यकता बताई।

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, एमडीडीए और वन विभाग के साथ आशियाना पहुंचकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। 

एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी तीन पारी में आठ-आठ घंटे की रहेगी। 10 कंपनी पीएसी के अलावा, एक हजार कांस्टेबल, 17 थाना प्रभारी, 250 दारोगा के अलावा एलआईयू और ट्रैफिक पुलिस आवागमन मार्ग पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed