फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Election 2022 Voting: Uttarakhand Chunav Polling On 70 Assembly Seats, EVM Glitch, District Wise Vote Percentage News in Hindi

Uttarakhand Election 2022: शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान, उत्तराखंड में पड़े 65.10 फीसदी वोट

Tue, 15 Feb 2022 09:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Feb 2022 09:10 AM IST
सार

2017 के विधानसभा चुनाव में 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार उत्तराखंड में मतदान 65.10 प्रतिशत हुआ है। कल तक इस आकंड़े में कुछ परिवर्तन भी संभव है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 Voting: Uttarakhand Chunav Polling On 70 Assembly Seats, EVM Glitch, District Wise Vote Percentage News in Hindi
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। राज्य चुनाव आयोग के देर रात के आंकड़े के अनुसार उत्तराखंड में मतदान 65.10 प्रतिशत हुआ। कल तक इसमें भी कुछ परिवर्तन संभव है। वर्ष 2017 में राज्य में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होती दिखाई दे रही है तो कुछ सीटों पर निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, बसपा के उम्मीदवार कड़ी चुनौती दे रहे हैं।  जानकारी के अनुसार अभी तक हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 67.58 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 2017 के विस चुनाव में 75.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन


ये भी देखें..Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में वोटिंग का जोश हाई, तस्वीरों में देखें कैसे बूथों तक पहुंच रहे बुजुर्ग और दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहाड़ का उत्तकाशी जिला मतदान के मामले में अभी दूसरे स्थान पर है। जिले में पांच बजे तक 65.55 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। प्रदेश में अभी तक सबसे कम मतदान अल्मोड़ा जिले में 50.65 प्रतिशत और पौड़ी में 51.93 प्रतिशत ही हो पाया है। 2017 के चुनाव में भी इन्हीं दो जिले( पौड़ी 54.86 प्रतिशत) और (अल्मोड़ा 53.07 प्रतिशत) सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले थे। 


अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर
2022 के चुनावी समर में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होती दिखी है। कुछ सीटों पर निर्दलीय दोनों राष्ट्रीय दलों को चुनौती देते दिख रहे हैं तो बसपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी कुछ सीटों कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।


 

पांच बजे तक किसे जिले में कितना मतदान

जनपद    मतदान प्रतिशत
अल्मोड़ा   50.65
बागेश्वर   57.83
चमोली       59.28
चंपावत       56.97
देहरादून      52.93
हरिद्वार        67.58
नैनीताल      63.12
पौड़ी गढ़वाल  51.93
पिथौरागढ़     57.49
रुद्रप्रयाग       60.36
टिहरी गढ़वाल  52.66
ऊधम सिंह नगर 65.13
उत्तरकाशी      65.55  
कुल    59.37
 

प्रदेश में अब तक रहा वोट प्रतिशत
विस चुनाव    मतदान प्रतिशत
2002            54.34
2007            59.50
2012             66.85

हर दो घंटे पर ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक - 5.15 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक - 18.97 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक - 35.21 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक - 49.24 प्रतिशत
शाम 5 बजे तक - 59.51 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed