फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Crime News Mama Misdeeds with minor niece by give her intoxicants in chamoli

मामा की घिनौनी करतूत: नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी नाबालिग भांजी की आबरू, कई दिनों तक किया दुष्कर्म

Mon, 29 Apr 2024 07:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2024 07:36 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: आरोपी यह कहते हुए भांजी को अपने साथ ले गया था कि उसके घर में कुछ समय बाद बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने वाला है, जिसकी तैयारी में भांजी कुछ हाथ बंटा लेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Mama Misdeeds with minor niece by give her intoxicants in chamoli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चमोली में एक नाबालिग के साथ उसके मामा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना थराली तहसील के अंतर्गत की है। पीड़िता के परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ मामा ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया है। राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार, आरोपी यह कहते हुए भांजी को अपने साथ ले गया था कि उसके घर में कुछ समय बाद बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने वाला है, जिसकी तैयारी में भांजी कुछ हाथ बंटा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: गंगा में डूबे नोएडा के युवक और पीलीभीत की युवती की तलाश जारी, नहीं लगा कोई सुराग

आरोपी 21 अप्रैल को पीड़िता को अपने साथ ले गया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता वापस घर आई तो उसने परिजनों को आपबीती बताई।  27 अप्रैल को परिजनों ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद 28 अप्रैल को अरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed