{"_id":"5e830e018ebc3e6f960d342e","slug":"uttarakhand-coronavirus-lockdown-news-in-hindi-lockdown-violation-lawsuit-against-two-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown: लॉकडाउन का उल्लंघन, चंपावत में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lockdown: लॉकडाउन का उल्लंघन, चंपावत में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 31 Mar 2020 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:30 PM IST
सार
- खेतीखान में दुकान खोलने पर कपड़ा कारोबारी व चंपावत में सवारी ढोने पर वाहन चालक पर कार्यवाही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन में हीलहवाली पर चंपावत की पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। खेतीखान में एक कपड़ा कारोबारी और चंपावत में एक ट्रक द्वारा सवारी ढोने के आरोप पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
लोहाघाट थाना क्षेत्र के तहत खेतीखान बाजार में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए जगदीश वर्मा पर मंगलवार को कपड़े की दुकान खोलने का आरोप है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 268, 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इधर चंपावत क्षेत्र में एक ट्रक संख्या यूके 05 सीए/ 1251 पर गैर कानूनी रूप से सवारी ढोई जा रही है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि ट्रक चालक तारानाथ निवासी बगीयाघाट खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को सीज कर दिया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन को धता बताया, 31 लोगों पर हुई कार्रवाई
चंपावत में होम क्वारंटीन का कायदे से अनुपालन नहीं करने वाले ३१ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चंपावत पुलिस ने 21 और लोहाघाट पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188, 268, 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरे राज्यों और दूसरे जिलों से आए इन लोगों पर होम क्वारंटीन के निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने का आरोप है। नियमों के तहत होम क्वारंटीन वाले लोगों को कमरों से बाहर न निकलने, बेवजह किसी से बातचीत न करने सहित कई नियमों का पालन करना था।
ये तमाम लोग चंपावत, लोहाघाट, पंचेश्वर, खेतीखान, पिथौरागढ़, यूएसनगर आदि जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से चार लोग दूसरे देशों से भी आए हैं। बता दें कि चंपावत जिले में इस वक्त 1541 लोग होम क्वारंटीन और 19 लोग संस्थागत क्वारंटीन किए गए हैं।