फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Chamoli News students climbed onto roof of college with petrol Amidst agitation

Chamoli: आंदोलन के बीच पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र, दी आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 17 Oct 2023 02:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Oct 2023 02:13 PM IST
सार

छात्रों का कहना है कि कई छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में गड़बड़ी की गई है। परीक्षा देने के बाद भी कई छात्रों को अनुत्तीर्ण किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News students climbed onto roof of college with petrol Amidst agitation
पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में पिछले दो सप्ताह से चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के बीच मंगलवार को छात्र उग्र हो गए। तीन छात्र और एक छात्रा महाविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए।

विज्ञापन


Roorkee: फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू, दमकल की 13 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
विज्ञापन


वे अपने साथ पेट्रोल लेकर छत पर गए और अपने ऊपर भी पेट्रोल छिड़क भी लिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए और आत्मदाह की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन का कोई अधिकारी आकर उनसे बात नहीं करेगा तब तक वे छत से नीचे नहीं उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप

छात्रों का कहना है कि कई छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में गड़बड़ी की गई है। परीक्षा देने के बाद भी कई छात्रों को अनुत्तीर्ण किया गया है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की गई है, इसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।

एनएसयूआई के छात्र भी धरने पर बैठे

इधर, कॉलेज के मुख्य कैंपस में एनएसयूआई के छात्र छात्रों की ओर से भी पिछले दो सप्ताह से आमरण अनशन और कार्मिक धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस की ओर से पिछले तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने पुलिस वाहन को रोका और प्रदर्शन किया। छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed