Uttarakhand Glacier Burst: आपदा में जिनके अपने हुए हैं लापता वे यहां करें संपर्क, हेल्पलाइन नंबर 9557444486 जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा, 'हताहतों की संख्या 100 से 150 के बीच होने की आशंका है।
वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नंबर 1070 या 9557444486 या डायल 112 पर संपर्क करें। कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं।
200 से अधिक जवान प्रशासन के साथ कर रहे हैं काम
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने कहा, 200 से अधिक जवान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम मौके पर मौजूद है। लोगों को जागरूक करने और बाहर निकालने के लिए जोशीमठ के पास एक और टीम तैनात की गई है। स्थिति नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री बोले- सभी धैर्य बनाए रखें
मुख्यमंत्री रावत ने कहा, आप सभी धैर्य बनाए रखें। लोगों की मदद के लिए जो भी जरूरी कदम हैं वो सरकार उठा रही है।
Anyone requiring help can contact following emergency numbers -
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 7, 2021
1070, 1905 and 9557444486.
I thank state’s population in the affected regions for their cooperation and request everyone to maintain calm & not share unverified information on various platforms. #Uttarakhand
एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने भी की संपर्क में रहने की अपील
पुलिस ने भी लोगाें से अपील की है कि अगर आप कहीं फंसे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
किसी भी आपातकाल की स्थिति से बचने के लिए हमें सतर्क रहना होगा। नदी के आसपास के लोगों से अपील है कि बेचैन न हों। शांत दिमाग़ से और सूझबूझ से काम लें। ख़ुद को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाएँ जबतक ख़तरे का अंदेशा है। pic.twitter.com/SP7a407YAh
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) February 7, 2021