{"_id":"666eb921a0e0422f44040f7f","slug":"uttarakhand-by-election-congress-sent-three-names-to-the-high-command-for-badrinath-seat-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand By-Election बदरीनाथ सीट को लेकर कांग्रेस ने तीन नाम आलाकमान को भेजे, जल्द होगी प्रत्याशी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand By-Election बदरीनाथ सीट को लेकर कांग्रेस ने तीन नाम आलाकमान को भेजे, जल्द होगी प्रत्याशी की घोषणा
Sun, 16 Jun 2024 06:28 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:28 PM IST
सार
बैठक में पर्यवेक्षक ने लखपत भटोला, प्रकाश रावत और नरेशानंद नौटियाल का नाम संभावित प्रत्याशियों के रूप में प्रेषित किया।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक व बदरीनाथ उपचुनाव के पर्यवेक्षक विक्रम नेगी ने शनिवार को उपचुनाव के लिए तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से आलाकमान को भेज दिए हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में पर्यवेक्षक ने लखपत भटोला, प्रकाश रावत और नरेशानंद नौटियाल का नाम संभावित प्रत्याशियों के रूप में प्रेषित किया। जिस पर बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी सहमति जताई। हाईकमान से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उन्हें आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र ही बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Kedarnath Disaster @11: जल सैलाब ने दिए थे गहरे जख्म...पुनर्निर्माण से धीरे-धीरे बदल रही केदारपुरी की तस्वीर
विज्ञापन
साथ ही सहप्रभारी दीपिका पांडे को उत्तराखंड पहुंच कर चुनाव प्रचार, प्रसार और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सहप्रभारी दीपिका पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बदरीनाथ विधानसभा पर्यवेक्षक तथा विधायक विक्रम नेगी, चमोली जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार अमरजीत सिंह मौजूद रहे।