फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Assembly session 2024 in gairsain Police Deployed No Entry Without Pass

Uttarakhand : आज से विधानसभा का मानसून सत्र, छावनी में तब्दील हुआ भराड़ीसैंण, बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 21 Aug 2024 12:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/गैरसैंण
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/गैरसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Aug 2024 12:38 AM IST
सार

विधानसभा परिसर में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल और चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session 2024 in gairsain Police Deployed No Entry Without Pass
गैरसैंण विधानसभा में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार से आयोजित होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधानसभा परिक्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे। विस परिक्षेत्र में मोबाइल टॉवरों, पानी की टंकिंयों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। बिना पास के कोई भी विस परिसर में नहीं प्रवेश कर पाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को विधानसभा परिसर में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल और चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चौकस रहने के लिए कहा। साथ ही घटना की फोटो और वीडियोग्राफी, सुरक्षाकर्मी का संयमित व्यवहार के साथ ही निर्विघ्न यातायात के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विस के अंदर किसी प्रकार की सामग्री को वर्जित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी जुलूस या धरना प्रदर्शन के दौरान सतर्क रहेंगे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल को हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर आदि आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा।

Uttarakhand Rainfall: चमोली में भारी बारिश, पगनों गांव में घुसा पानी और मलबा, लोगों में दहशत

इन पर रहेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

विस सत्र में अपर पुलिस अधीक्षक-04, पुलिस उपाधीक्षक-14, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष-27, उपनिरीक्षक-35, महिला उपनिरीक्षक-16, अपर उपनिरीक्षक-31, मुख्य आरक्षी-92, आरक्षी- 291, महिला आरक्षी-40, यातायात निरीक्षक-01, यातायात उपनिरीक्षक-05, यातायात मुख्य आरक्षी-12, यातायात आरक्षी-31, पीएसी-05 कंपनी, 01 प्लाटून व डेढ़ सेक्शन व फायर यूनिट-09 तैनात किए गए हैं। जिन पर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed