{"_id":"6200cc8f567d3720cb7396fd","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-if-bjp-gives-evidence-of-giving-employment-to-people-in-five-years-i-will-retire-says-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: भाजपा पांच साल में लोगों को रोजगार देने का साक्ष्य दे तो संन्यास ले लूंगा- हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: भाजपा पांच साल में लोगों को रोजगार देने का साक्ष्य दे तो संन्यास ले लूंगा- हरीश रावत
Mon, 07 Feb 2022 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलछीना/सोमेश्वर/चौखुटिया
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलछीना/सोमेश्वर/चौखुटिया
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:14 PM IST
सार
हरीश रावत ने कहा कि उनकी तीन साल की सरकार ने 32,000 लोगों को सरकारी नौकरियां दीं, जबकि भाजपा सरकार पांच साल में 3200 को भी नौकरी नहीं दे सकी।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धौलछीना, सोमेश्वर तथा चौखुटिया में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। धौलछीना में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया और जब विदाई की बेला आई तो वादों का पिटारा खोल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी तीन साल की सरकार ने 32,000 लोगों को सरकारी नौकरियां दीं, जबकि भाजपा सरकार पांच साल में 3200 को भी नौकरी नहीं दे सकी। अगर भाजपा उन 3,200 लोगों की लिस्ट दिखा दे जिन्हें उसने रोजगार दिया हो, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने सरकार बनने पर पांच साल में चार लाख रोजगार देने का वादा किया।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: पिता-पुत्र व पिता-पुत्री के चुनाव पर सबकी निगाहें, उतरी हैं तीन जोड़ियां
विज्ञापन
सोमेश्वर में हरीश रावत ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो कन्या धन, गौरा देवी, नंदा देवी योजना समेत 21 तरह की पेंशन योजनाओं को लागू करेंगे। शादी विवाह के समय मंगल गीत गाने वाली 40 साल से ऊपर आयु की महिलाओं के लिए, विधवा बेटियों के लिए भी पेंशन योजना लागू की जाएगी। गर्भवती महिला,ओं के लिए पौस्टिक योजना और छोटे बच्चों, बुजुर्गों के लिए पोषाहार योजना चलाई जाएगी। लावारिस पशुओं के लिए गोशालाएं बनाईं जाएंगी। बंदरों की समस्याओं से भी लोगों को निजात दिलाएंगे।
चौखुटिया में अगनेरी मंदिर के निकट कांग्रेस आयोजित सभा में हरीश रावत ने हर घर तक शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सीएचसी के उच्चीकरण की बात कही। कहा कि उनके पास चौखुटिया, गैरसैंण व द्वाराहाट के विकास की कार्ययोजना है कांग्रेस की सरकार बनने पर योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने सरकार बनने पर सौ यूनिट बिजली मुफ्त में देने सहित कई लोक लुभावने वादे भी किए।