{"_id":"636277af3cb10d469d0486f6","slug":"uttarakhand-ajay-selected-as-coach-of-indian-team-in-uae-alpine-salaam-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: यूएई एल्पाईन सलालम प्रतियोगिता में देवभूमि के अजय चुने गए भारतीय टीम के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: यूएई एल्पाईन सलालम प्रतियोगिता में देवभूमि के अजय चुने गए भारतीय टीम के कोच
Wed, 02 Nov 2022 07:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:32 PM IST
सार
कोच अजय भट्ट ने बताया कि दुबई में फिस की ओर से दो से 10 नवंबर तक यूएई अल्पाईन सलालम चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत की टीम भी प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन
कोच अजय भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में होने वाली फिस (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग) यूएई अल्पाईन सलालम चैंपियनशिप में जोशीमठ के अजय भट्ट को भारतीय टीम में बतौर कोच चुना गया है। अजय भट्ट बुधवार को टीम के साथ दुबई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
महापंथ ट्रैक: बर्फ में 22 दिन प्लास्टिक से ढका रहा बंगाल के ट्रैकर का शव, ऐसे हुआ रेस्क्यू, तस्वीरें
विज्ञापन
कोच अजय भट्ट ने बताया कि दुबई में फिस की ओर से दो से 10 नवंबर तक यूएई अल्पाईन सलालम चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। टीम में स्की एंड स्नोबोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से 12 सदस्यीय टीम में उन्हें अधिकारिक कोच के तौर पर भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जाने से उन्हें काफी सीखने को मिलेगा। आगामी फरवरी महीने में औली में होने वाली हिमालयन कप प्रतियोगिता में उन्हें इसका लाभ मिलेगा। बताया कि वह पहले भी बतौर खिलाड़ी और कोच कई देशों में जाकर प्रतिभाग कर चुके हैं। इनमें 2014 में कोरिया व रशिया, 2015 में स्पेन, 2017 में जापान और 2019 में चीन शामिल हैं।