फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand: 424 years old rare Ancient Copper plates Found in almora

यहां मिला 424 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, राजा रुद्रचंद ने लिखकर दिया था जमीन दान देने का आदेश

Wed, 02 Sep 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Sep 2020 02:00 AM IST
सार

  • चंद राजा रुद्रचंद ने छाना गांव के तिवारी परिवार के एक व्यक्ति को दिया था यह ताम्र पत्र
  • इस ताम पत्र में दर्ज है 450 नाली जमीन दान देने का आदेश, गवाहों के नाम भी दर्ज हैं ताम्र पत्र पर

विज्ञापन
Uttarakhand: 424 years old rare Ancient Copper plates Found in almora
424 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के तिखौन पट्टी के अंतर्गत छाना गांव में एक व्यक्ति के पास से 424 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र मिला है। यह ताम्रपत्र तत्कालीन चंद शासक रुद्रचंद ने छाना गांव के तिवारी परिवार के एक पूर्वज को दिया था।

विज्ञापन


इसमें तीनवीसी भूमि (लगभग 450 नाली) दान करने का आदेश दिया गया था। राज्य पुरातत्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण ताम्रपत्र को अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान को कुछ माह पहले किसी सूत्र ने तिखौन पट्टी के छाना गांव में एक व्यक्ति के पास दुर्लभ ताम्रपत्र होने की जानकारी दी। सही-सही जानकारी नहीं मिलने के कारण पुरातत्व विभाग की टीम काफी समय बाद सही व्यक्ति के पास पहुंच सकी। डॉ. चौहान ने बताया कि छाना गांव के मोहन चंद्र तिवारी के घर में यह दुर्लभ ताम्रपत्र मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16 लोगों को गवाह बनाया गया था

शाके 1518 (1596 ई.) के इस ताम्रपत्र को तत्कालीन राजा रुद्रचंद ने तिवारी परिवार के पूर्वज किशलाकर त्याड़ी (तिवारी) को दिया था। इसमें तिखौन पट्टी में उन्हें तीन वीसी (करीब 450 नाली) भूमि दान में देने का आदेश है। भूमि दान के इस ताम्रपत्र में राज परिवार के लखी चंद (राजा रुद्रचंद के पुत्र लक्ष्मण चंद) सहित 16 लोगों को गवाह बनाया गया था। सभी 16 लोगों के नाम भी ताम्रपत्र में दर्ज हैं। 

ताम्रपत्र में लिखे विवरण के मुताबिक इसे मानिक सुनार नामक व्यक्ति ने लिखा। बता दें कि राजा रुद्रचंद का कार्यकाल 1565 से 1597 तक माना जाता है जबकि उन्होंने 1596 ई. में यह ताम्रपत्र प्रदान किया। ताम्रपत्र का पता लगाने वाली टीम में डॉ. चंद्र सिंह चौहान के अलावा भास्कर तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय, फोटोग्राफर रणजीत सिराड़ी आदि शामिल थे।

कुमाऊंनी भाषा में लिखा है यह ताम्र पत्र 

राजा रुद्रचंद की ओर से 1596 ई. में दिया गया यह ताम्रपत्र करीब 700 ग्राम वजन का है। ताम्रपत्र कुमाऊंनी में लिखा गया है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस ताम्रपत्र को पुरातत्व विभाग में दर्ज करने के साथ ही इस ताम्रपत्र को रजिस्ट्रेशन एवं पुरावशेष अधिकारी कुमाऊं मंडल नैनीताल में भी पंजीकृत किया जाएगा। 

पुरातत्व के महत्व की कई दुर्लभ चीजें बिखरीं होने का अंदेशा 
माना जा रहा है कि कुमाऊं क्षेत्र में लोगों के पास कई दुर्लभ ताम्रपत्र और अन्य पुरावशेष हो सकते हैं। दरअसल, लोगों को भय रहता है कि इनके बारे में जानकारी मिलने पर उनके पास रखी दुर्लभ चीज जब्त हो जाएगी, जबकि नियम ऐसा नहीं है। डॉ. चंद्र सिंह चौहान के मुताबिक यदि व्यक्ति स्वेच्छा से इसे पुरातत्व विभाग को सौंपना चाहता हो तो बात अलग है अन्यथा इस तरह की कोई भी दुर्लभ चीजें संबंधितव्यक्ति के पास ही रहती हैं। सिर्फ विभाग के पास इनका रिकॉर्ड रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed