फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uniform Civil Code Tribal community out of UCC mixed reactions emerged Uttarakhand news in hindi

Uniform Civil Code: देश के पहले गांव के लोगों को नहीं पता क्यों किया यूसीसी से बाहर...सामने आई प्रतिक्रियाएं

Sat, 10 Feb 2024 01:21 PM IST
रेनू सकलानी विजयलक्ष्मी भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
विजयलक्ष्मी भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Feb 2024 01:21 PM IST
सार

देश के पहले गांव के लोगों को नहीं पता उन्हें यूसीसी से बाहर क्यों किया गया है। जनजातियों को यूसीसी से फौरी तौर पर बाहर किए जाने पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

विज्ञापन
Uniform Civil Code Tribal community out of UCC mixed reactions emerged Uttarakhand news in hindi
भारत का पहला गांव माणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने के बाद उत्तराखंड की देशभर में चर्चा हो रही है। साथ ही चर्चा यूसीसी से जनजातीय समुदाय को बाहर रखने को लेकर भी हो रही है। यह सवाल उत्तराखंड के जनजातीय समाज को भी मथ रहा है। यूसीसी के दायरे से बाहर होने के सवाल पर उनकी अलग-अलग प्रतिक्रिया है।

विज्ञापन


इस समुदाय के कई लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि उन्हें बाहर क्यों रखा गया है? कई लोगों का मानना है कि वे अपनी संस्कृति के कारण अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। ऐसे में उन्हें इससे बाहर रखा जाना ही उचित है।

विज्ञापन

देश के पहले गांव माणा के पहले नागरिक (प्रधान) पीतांबर मोल्फा कहते हैं, यूसीसी लागू किए जाने से पहले सरकार के दो सदस्य उनके गांव आए थे। उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप, जनसंख्या नियंत्रण आदि कई मुद्दों पर हमारी राय ली। इनमें से कई नियम ऐसे हैं जिनका वे लोग पहले से पालन करते हैं। ऐसे में उन्हें यूसीसी से बाहर क्यों किया गया यह उनकी समझ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जौनसारी जनजाति से ताल्लुक रखने वाली मधु चौहान का कहना है कि उन्हें भारतीय संविधान द्वारा पहले ही इतने अधिकार दिए गए हैं कि उन्हें नहीं लगता कि कुछ और अधिकार दिए जाने की आवश्यकता है। वह बतातीं हैं कि हमारी संस्कृति विशिष्ट है। जिसे संरक्षित रखना चाहते हैं। वह मानतीं हैं कि यूसीसी से जनजातियों को बाहर रखे जाने का सरकार का निर्णय उचित है।

निर्णय को समझ नहीं पाए
पिथौरागढ़ निवासी एवं उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन की राज्य संचालन समिति के कार्यक्रम संयोजक जगत मर्ताेलिया कहते हैं, जनजातियां अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए जानी जाती हैं। जनजाति समाज के कई आंतरिक मामले व सामाजिक कार्य अन्य से अलग होते हैं। ऐसे में सरकार को उन्हें पूरी तरह से यूसीसी से बाहर ही रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब माणा गांव गए थे, तो उन्होंने भी माना था कि जनजाति समुदाय के लोगों की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। उत्तरकाशी के डुंडा निवासी जाड़ समुदाय के सेवानिवृत्त शिक्षक सेवाराम भंडारी भी यूसीसी से बाहर रखे जाने के निर्णय को समझ नहीं पाए हैं।

प्रदेश में इन जनजातियों को रखा गया यूसीसी से बाहर

राज्य में पांच प्रकार की जनजातियां हैं जिनमें थारू, बोक्सा, राजी, भोटिया और जौनसारी समुदाय शामिल हैं। चीन के साथ 1962 की लड़ाई के बाद 1967 में इनको संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत जनजाति समुदाय में शामिल करने के लिए अधिसूचित किया गया।

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: उपद्रवियों का सबसे आसान हथियार पत्थरबाजी, हर उपद्रव में पथराव की घटना आती है सामने

विशेषज्ञ समिति इसलिए रखा बाहर

भारत के संविधान के भाग 21 और अनुच्छेद 366 के खंड (25) में जनजातीय सदस्यों के परंपरागत अधिकार संरक्षित हैं। विशेषज्ञ समिति को जन संवाद के दौरान जनजातीय समूहों ने यह इच्छा जाहिर की कि वे अपने यहां कुरीतियों को समाप्त करने के पक्षधर हैं। लेकिन उन्हें आपसी सहमति बनाने के लिए कुछ अधिक समय की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed