{"_id":"5e8745a08ebc3e6fa874a1f1","slug":"two-time-food-distribution-in-darbar-sahib51","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार साहिब में जरूरतमंदों के लिए दो समय लंगर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार साहिब में जरूरतमंदों के लिए दो समय लंगर - श्री दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने जरूरतमंदों के लिए कराई विशेष व्यवस्था - महाराज जी ने लोगों से सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने व घर पर रहने की अपील की माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। श्री दरबार साहिब में जरूरतमंद लोगों के लिए रोजाना विशेष लंगर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रोजाना सैकड़ों लोग भोजन ग्रहण कर रहे हैं। श्री दरबार साहिब के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने कहा कि सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक व शाम को 6 से 7 बजे तक दो समय का भोजन वितरित किया जा रहा है। जरूरतमंद लोग भोजन का लाभ ले सकते हैं। कहा कि दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कोरोना संक्रमण से बचाव के तहत लोगों को स्वच्छ थालियों में भोजन खिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को खाने के लिए थाली, गिलास व कटोरी मुहैया कराई जाएगी। कहा कि कई लोग प्लास्टिक की पॉलीथिन में खाना खाते थे। लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल व प्लास्टिक फ्री उत्तराखंड के लिए यह निर्णय लिया। महाराज ने की अपील:: महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने प्रदेशवासियों से लॉक डाउन में सरकार का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। लोगों को विटामिन सी ग्रहण करने व संतुलित आहार लेने की सलाह दी। साथ ही घर पर रहने की अपील की। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।