{"_id":"6440eb6b94eabb348c0e0bc3","slug":"two-snow-leopards-seen-in-sumna-area-captured-in-cameras-chamoli-gopeshwar-uttarakhand-news-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: सुमना में दो हिम तेंदुए कैमरे में हुए कैद, गश्त के दौरान वन कर्मियों को एक दिखा पहाड़ी पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: सुमना में दो हिम तेंदुए कैमरे में हुए कैद, गश्त के दौरान वन कर्मियों को एक दिखा पहाड़ी पर बैठा
Thu, 20 Apr 2023 01:28 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:28 PM IST
सार
ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाला जीव हिम तेंदुआ दुर्लभ प्रजाति का होता है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव ने बताया कि मंगलवार को गश्त करने वे सीमा क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान यहां एक पहाड़ी पर हिम तेंदुआ बैठा दिखा। उसकी तस्वीर मोबाइल के कैमरे में कैद की गई।
विज्ञापन
हिम तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के अंतर्गत चीन सीमा क्षेत्र सुमना में वन विभाग की ओर से लगाए गए ट्रैप कैमरे में हिम तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। साथ ही वन कर्मियों ने भी गश्त के दौरान हिम तेंदुए की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की है जिसमें हिम तेंदुआ पहाड़ी पर बैठा नजर आ रहा है। क्षेत्र में दो हिम तेंदुए नजर आने से पार्क प्रशासन खासा उत्साहित है।
विज्ञापन
उच्च हिमालय के बर्फीले क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाला जीव हिम तेंदुआ दुर्लभ प्रजाति का होता है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव ने बताया कि मंगलवार को गश्त करने वे सीमा क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान यहां एक पहाड़ी पर हिम तेंदुआ बैठा दिखा। उसकी तस्वीर मोबाइल के कैमरे में कैद की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर लौटी ठंड, तस्वीरों में देखें बदरी-केदार धाम का ये भव्य नजारा
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगे ट्रैप कैमरे में भी हिम तेंदुआ के रात में विचरण करने की तस्वीर कैद हुई है। वन विभाग ने पार्क क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही यहां 20 ट्रैप कैमरे जगह-जगह लगाए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वन तस्करों और वन्य जीवों की चहलकदमी पर पैनी नजर रखी जा रही है।