{"_id":"575287704f1c1b802f109f9a","slug":"two-brothers-died-in-road-accident-in-vikasnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: भैंसा बुग्गी से भिड़ी बाइक, दो सगे भाईयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: भैंसा बुग्गी से भिड़ी बाइक, दो सगे भाईयों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर के दून-पांवटा मार्ग पर सहसपुर के पास भैसा बुग्गी से टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई कालसी से देहरादून आ रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सागर (20) और सूरज (18) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र शर्मा निवासी कालसी सुबह अपनी बाइक यूके 016 4202 से से कालसी से देहरादून के लिए आ रहे थे। विकासनगर के सहसपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से जा भिड़ी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक से छिटककर दूर जा गिरे। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सहसपुर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भेजा।
विज्ञापन
काश पहना होता हेलमेट
उत्तराखंड में डबल हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है और इसके लिए पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है पर अभी भी लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे। दोनों भाईयों की दुखद हादसे में हुए मौत में भी यह बात देखी गई। बाइक सवार दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।