{"_id":"6ae0ce35150bc6630e0c9aac","slug":"three-youths-along-with-their-bolero-vehicle-were-swept-away-in-ganga-two-rescue-driver-missing-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत बहे तीन युवक, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत बहे तीन युवक, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक लापता
Tue, 27 Oct 2026 09:51 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:51 PM IST
सार
तीन युवक गंगा में वाहन धोन के लिए उतरे थे। इस दौरान तीनों बह गए। तीनों गंगा के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
गंगा में बहे युवकों को बचाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार शाम बड़े टापू के सामने गंगा के तेज बहाव में बोलेरो वाहन समेत तीन लोग बह गए। तीनों वाहन धोने के लिए गंगा में उतरे थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर हिमांशु रावत (23) निवासी ग्राम आगर चट्टी, थाना गैरसैंण, चमोली और राकेश सिंह (28) निवासी जनपद चमोली को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
UK Top News: विस सत्र में सात हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश, उमेश कुमार का बड़ा एलान, पढ़ें अपडेट
विज्ञापन
वहीं, बोलेरो चालक पुष्कर सिंह (38) निवासी गांव सिमलखेत, थाना चौखुटिया, चमोली लापता है। एसपी सिटी दीपक सिंह के अनुसार, चालक की तलाश में संयुक्त टीम जुटी हुई है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।