फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The packet of ration got blossomed.

लॉकडाउन की दुश्वारियो के बीच मिली राशन की पोटली तो खिले चेहरे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
The packet of ration got blossomed.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन की दुश्वारियों के बीच गरीबों की मदद करने के लिए लोगों ने दिल खोल दिया है। राज्य सरकार व जिला प्रशासन के अलावा तमाम सामाजिक राजनीतिक संगठनों की ओर से लोगों की मदद को लेकर पहल की जा रही है । इसी के तहत समाजसेवी मनीष गौनियाल की अगुवाई में कई लोगों ने सोनिया बस्ती , चेतना बस्ती, अंतरवेली , गब्बर बस्ती, वारी घाट समेत कई इलाकों में गरीब तबके के लोगों को आटा ,चावल, दाल, नमक, मसाले का पैकेट दिया गया। राशन की पोटली पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे इतना ही नहीं इस दौरान लोगों ने बस्ती के लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस की लड़ाई में अपना पूरा योगदान दें और बिना मास्क और सैनिटाइजर लगाए बस्ती से बाहर किसी भी सूरत में ना आएं ।लोगों ने इस बात की भी हिदायत दी कि बस्तियों में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा थोड़ा ज्यादा रहता है ।ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। इस मौके पर भरत सिंह रावत, सुनील चमोली ,शेखर श्रीवास्तव, अनूप सक्सेना, अजय जोशी, संजय खंडूरी, के अलावा पुलिस प्रशासन के लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed