फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest news: Ten employees of shri Mahant Indresh Hospital quarantined

Uttarakhand lockdown: देहरादून में महंत इंद्रेश अस्पताल के दस कर्मचारी किए गए क्वारंटीन

Sat, 28 Mar 2020 07:01 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest news: Ten employees of shri Mahant Indresh Hospital quarantined
- फोटो : File Photo

देहरादून में कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के 10 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है। दरअसल, सेलाकुई निवासी जिस युवक में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई है, वह 18 मार्च को दुबई से देहरादून लौटा था। दिक्कत लगने पर उसने 19 मार्च को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की फ्लू ओपीडी में डॉक्टर से चेकअप कराया था, 25 तारीख को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन


शनिवार को जबकि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल प्रशासन को बताया गया कि जो भी डॉक्टर या कर्मचारी युवक के संपर्क में आए होंगे उनको 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया जाए।
विज्ञापन


पता लगा कि जिन डॉक्टर ने युवक की जांच की थी उन्होंने उस वक्त पर्सनल प्रोटेक्शन एग्जामिनेशन किट पहनी हुई थी। जबकि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर युवक का ओपीडी कार्ड बनाने वाले एक कर्मचारी, तीन एक्स-रे टेक्नीशियन व 06 केमिस्ट को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। साथ ही युवक के संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed