फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Suspended Principal Accused of teacher Molestation Resumes on Job in almora

उत्तराखंड: शिक्षिका से अभद्रता के आरोप में निलंबित प्रिंसिपल बहाल, अल्मोड़ा किया ट्रांसफर

Wed, 18 Dec 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Dec 2019 10:11 AM IST
सार

  • जांच के बाद दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि, अल्मोड़ा जनपद में किया तबादला

विज्ञापन
Suspended Principal Accused of teacher Molestation Resumes on Job in almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में शिक्षिका से अभद्रता के आरोप में सस्पेंड जीआईसी दिउली जनपद पौड़ी के प्रिंसिपल आरके अहिरवाल को शासन ने बहाल कर दिया है। हालांकि प्रिंसिपल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए अल्मोड़ा जिले के जीआईसी कुलटेश्वर में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दिउली यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल के प्रिंसिपल एवं कुछ शिक्षकों पर एक शिक्षिका ने अभद्रता का आरोप लगाया था। जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया था। 
विज्ञापन


वहीं शिक्षकों में से भी एक को सस्पेंड कर दिया गया था। जबकि दूसरे शिक्षक को प्रशासनिक आधार पर स्कूल से हटा दिया गया था। उप सचिव जीएस भाकुनी के मुताबिक प्रकरण की जांच के बाद प्रिंसिपल को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला 26 सितंबर 2018 को तब प्रकाश में आया, जब शिक्षिका ने थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर देकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा निदेशक की ओर से अपर निदेशक माध्यमिक महावीर बिष्ट को जांच सौंपी।

अपर निदेशक सहित तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी एक शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही उसे अपर निदेशक कार्यालय पौड़ी संबद्ध कर दिया गया। दूसरे शिक्षक को भी अपर निदेशक कार्यालय संबद्ध कर दिया गया था। प्रार्थना सभा में शिक्षकों के साथ अभद्रता का दोषी पाते हुए शिक्षिका का स्थानांतरण भी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed