फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Superstar Rajinikanth visited Badrinath Dham Uttarakhand News in hindi

Badrinath Dham: बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखे प्रशंसक

Sun, 13 Aug 2023 12:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Aug 2023 12:41 PM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध होने के कारण वे शाम को साढ़े पांच बजे धाम में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले धाम के दर्शन किए। सिंहद्वार पर प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। रजनीकांत ने बदरीनाथ के सौंदर्य को करीब से निहारा।

विज्ञापन
Superstar Rajinikanth visited Badrinath Dham Uttarakhand News in hindi
बदरीनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने शनिवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने धाम के सांयकाल के दर्शन कर आरती में भी हिस्सा लिया। करीब पंद्रह मिनट तक वह धाम की पूजाओं में शामिल रहे। वे बदरीनाथ में रात्रि प्रवास करेंगे।

विज्ञापन

शनिवार को फिल्म अभिनेता रजनीकांत कार से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध होने के कारण वे शाम को साढ़े पांच बजे धाम में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले धाम के दर्शन किए। सिंहद्वार पर प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। रजनीकांत ने बदरीनाथ के सौंदर्य को करीब से निहारा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें बदरीनाथ के अंगवस्त्र और तुलसी माला भेंट की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...खिसक रही पहाड़ी, टूट रहे घर:  बारिश के बाद आई दरारें, यमकेश्वर के देवराना गांव में 32 परिवारों पर आई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए प्रशंसक उत्सुक दिखे। इस मौके पर नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, थाना बदरीनाथ के कोतवाल केसी भट्ट आदि मौजूद रहे। रविवार को सुबह बदरीनाथ के महाभिषेक में भी रजनीकांत प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed