आतंकियों के भारत में घुसने की सूचना पर पुलिस अलर्ट, नेपाल सीमा पर एसएसबी की पेट्रोलिंग बढ़ाई
- जनवरी तक सीमा पर खास सतर्कता के साथ सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी रहेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैश आतंकियों के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने की सूचना राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों से मिलने के बाद से भारत-नेपाल सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसएसबी के उच्चाधिकारियों ने संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा पर जवानों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।
एसएसबी की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। एसएसबी 57वीं वाहिनी की ए एवं ई कंपनियों के जवान सीमा पर सघन पेट्रोलिंग को अंजाम दे रहे हैं। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर एसएसबी सतर्क और चौकस है। हालांकि एसएसबी पहले से ही सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही है।
बनबसा स्थित एसएसबी 57वीं वाहिनी की ई कंपनी के जवान कमांडर राजवीर सिंह मीणा के निर्देश पर सीमा पर पूरी सतर्कता के साथ गश्त कर रहे हैं। उधर, धनुषपुल 57वीं वाहिनी की धनुषपुल स्थित ए कंपनी के जवान कमांडर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा की चौकसी में लगे हैं।
बताया गया है कि गणतंत्र दिवस आगमन को लेकर भी सीमा को हाई अलर्ट किया गया है। इन दिनों सीमा पर पेट्रोलिंग के साथ ही चेकिंग को भी बढ़ाया गया है। सीमा पर आवागमन करने वालों से कड़ी पूछताछ के साथ ही तलाशी ली जा रही है। अनजान और बाहरी लोगों पर एसएसबी की पैनी नजर है।