फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   speed post, registry service started in dehradun GPO

देहरादून जीपीओ में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री सेवा हुई शुरू

Sat, 04 Apr 2020 06:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
speed post, registry service started in dehradun GPO
- फोटो : amar ujala
देहरादून। अगर आप स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री कराने के लिए परेशान हैं तो आपके लिए यह राहत की खबर है। घंटाघर स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस में शनिवार से स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री की डाक सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा पार्सल डिलीवरी में सिर्फ इसेंशियल सर्विस से जुड़े पार्सल ही लिए जाएंगे। ये सेवाएं सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेंगी। शनिवार को पहले दिन जानकारी न होने के कारण लोग की संख्या न के बराबर रही। सुबह आठ बजे से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व पार्सल के काउंटर का संचालन शुरू हुआ। लोगों की सीमित संख्या को देखते हुए एक-एक काउंटर ही लगाया गया है। चीफ पोस्ट मास्टर अमरेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार डाक सेवा को इसेंशियल सेवा में शामिल करते हुए डाक से जुड़ी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए थे। ये आदेश कार्यालय को प्राप्त हो गए हैं। इसी के साथ स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व पार्सल सेवा शुरू करा दी गई हैं। लेकिन, पार्सल सर्विस के लिए शर्त रखी गई है। पार्सल मेडिकल, शासकीय कार्य व अन्य इसेंशियल सार्विस से जुड़ा होना चाहिए। आमजन के लिए सेनिटाइज की व्यवस्था नहीं:: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान तो रखा गया है, लेकिन आमजन को नजरअंदाज किया गया। शनिवार को मुख्य गेट व काउंटर में कहीं भी आमजन के लिए सेनिटाइजर की व्यवस्था नजर नहीं आई। जबकि प्रशासन ने सभी शासकीय व गैर शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों व आमजन के लिए सेनिटाइज की उचित व्यवस्था करने को कहा है। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed