उत्तराखंडः मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तापमान गिरा
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे कुछ इलाकों में मध्यम और तेज बारिश हो सकती है।
मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हिमपात हुआ है।
धारचूला में भी ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात
पिछले सप्ताह भी पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर बर्फ गिरी थी।
इस बीच पिछले 24 घंटे में डीडीहाट में 10 एमएम और धारचूला में 38.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
उधर, धारचूला तहसील में भी ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात की सूचना है। नाभीढांग और लिपुलेख में बर्फ गिर गई है।