फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Six bridges of Chamoli will be made of A class category Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: चमोली के छह पुलों को ए क्लास श्रेणी का बनाया जाएगा, राज्य योजना के तहत दी गई है वित्तीय मंजूरी

Sat, 08 Apr 2023 05:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Apr 2023 05:00 PM IST
सार

धारडुंगी-मैखुरा-कंडारा-सोनला मोटर मार्ग के बी श्रेणी के 30 मीटर स्पान के पुल को एक श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए नौ लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि प्रदेश में पुलों को अपग्रेड करने का एक अभियान के तौर पर शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Six bridges of Chamoli will be made of A class category Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में चमोली जिले के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में छह पुलों को बी से ए श्रेणी में अपग्रेड किया जाएगा। इसके साथ ही पुलों की भार क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य योजना के तहत 94 लाख 48 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन

चमोली जिले में स्थित इन पुलों को सुगम यातायात के लिए अपग्रेड करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके तहत कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी मोटर मार्ग पर स्थित आठ मीटर स्पान के पुल के लिए 2.40 लाख रुपये, आदि बदरी नौटी मार्ग पर स्थित पुल के लिए छह लाख रुपये, कर्णप्रयाग- कंडारा- सोनला मोटर मार्ग पर स्थित पुल के लिए 4.20 लाख रुपये, गौचर-सिदौली मोटर मार्ग पर स्थित पुल के लिए 2.40 लाख रुपये, गैरसैंण- बच्छुवाबाण मोटर मार्ग पर स्थित पुल के लिए 12.48 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश

इसके अलावा इसी मार्ग पर एक अन्य पुल के लिए 13.60 लाख रुपये, नौटी-पैठाणी मोटर मार्ग पर स्थित पुल के लए 11 लाख रुपये, आदिबदरी नौटी मौटर मार्ग पर स्थित किमी एक, 14, 26 और 31 में स्थित पुलों को अपग्रेड करने के लिए 33.30 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...G-20 Summit 2023: नरेंद्रनगर और ऋषिकेश की सड़कें और पुल चमकेंगे, शासन ने जारी किया 70 करोड़ रुपये का बजट

इसके अलावा धारडुंगी-मैखुरा-कंडारा-सोनला मोटर मार्ग के बी श्रेणी के 30 मीटर स्पान के पुल को एक श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए नौ लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि प्रदेश में पुलों को अपग्रेड करने का एक अभियान के तौर पर शुरू किया गया है। अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed