फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shri Kedarnath Bhagwan Panchmukhi Doli leaves for Kedarnath dham, Crowd of Chardham passengers gathered in Rishikesh

उत्तराखंड: बाबा केदार और मां गंगा की डोली ने किया अपने-अपने धामों को प्रस्थान, ऋषिकेश में उमड़ी यात्रियों की भीड़

Mon, 02 May 2022 01:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 May 2022 01:44 PM IST
सार

वेद मंत्रोच्चार एवं धार्मिक परंपराओं के बीच आज सोमवार को बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति ने चल विग्रह डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। उधर, मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
Shri Kedarnath Bhagwan Panchmukhi Doli leaves for Kedarnath dham, Crowd of Chardham passengers gathered in Rishikesh
बाबा केदार की डोली ने केदारनाथ और मां गंगा ने गंगोत्री धाम के लिए किया प्रस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। वहीं उत्तरकाशी में शीतकालीन पड़ाव मुखबा गांव स्थित गंगा मंदिर से मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


भैंरों घाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह सवेरे डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। पूर्वाह्न 11:15 बजे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। वहीं दूसरी ओर सुबह ऋषिकेश में संयुक्त यात्रा के लिए बस अड्डे पर पंजीकरण केंद्र के बाहर चारधाम यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ गई है। 
विज्ञापन


वेद मंत्रोच्चार एवं धार्मिक परंपराओं के बीच आज सोमवार को बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति ने चल विग्रह डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। उधर, मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6 बजे से ही पंचकेदार गद्दीथल ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। केदारनाथ के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति को पंचकेदार गद्दीस्थल के गर्भगृह से सभामंडप में विराजमान किया। इसके बाद पंचमुखी भोगमूर्तियों को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान कर भव्य शृंगार किया गया।

6 मई को सुबह 6.25 बजे खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट



ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा के बाद बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए प्रस्थान किया। डोली पहले पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। इसके बाद 3 मई को नारायणकोटी, मैखंडा होते हुए दूसरे पड़ाव फाटा, 4 मई को सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए गौरीकुंड में रात्रि प्रवास होगा। 5 मई को डोली गौरीकुंड से 17 किमी पैदल रास्ता तय कर दोपहर को अपने धाम केदारनाथ पहुंचेगी। जहां 6 मई को सुबह 6.25 बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।  उधर, मां गंगा की डोली मुखबा (मुखीमठ) से रात्रि विश्राम के लिए भैंरोघाटी पहुंचेगी। इसके बाद अक्षय तृतीय के दिन 3 मई को डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। अक्षय तृतीया पर पूर्वाह्न 11.15 बजे धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में सोमवार को मां गंगा चिणा, फाफरा, आलू, राजमा व रोट, स्वाले, चूरमा आदि से तैयार प्रसाद का भोग लगाया जाएगा, जिसके बाद ग्रामीण मां गंगा को धाम तक छोड़ने के लिए डोली यात्रा के साथ रवाना होंगे। 

ये भी पढ़ें...उम्मीद की मशाल:  दो हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों को दिया ईद का ऐसा तोहफा, हर जगह हो रही चर्चा, पिता की इच्छा भी की पूरी

यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी

मां यमुना की डोली उनके शीतकालीन पड़ाव खरसाली से मंगलवार सुबह 8.30 बजे यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। उनके भाई शनि समेश्वर देवता की डोली भी उन्हें धाम तक छोड़ने जाएंगे। मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि कपाट 12 .15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

बुधवार से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए सोमवार को ऋषिकेश और हरिद्वार से 40 बसें रवाना करने की तैयारी चल रही है। रोटेशन की कंपनियों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बसें आईएसबीटी से यमुनोत्री के लिए रवाना होंगी, लेकिन इसी बीच यहां यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

चारधाम रोटेशन कंपनी के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि 1200 यात्री चारधाम की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। इन बसों में कुछ बसें ऋषिकेश और कुछ बसें हरिद्वार से रवाना होंगी। यात्रा शुरू होने से पहले पूजा-अर्चना की जाएगी। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पांच मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा का विधिवत उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed