फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sexual Assault Three cases in uttarakhand Kumaon

कुमाऊं में सामने आए दुष्कर्म के तीन मामले, कांस्टेबल पर मुकदमा तो एक जगह बच्ची हुई गर्भवती

Thu, 12 Dec 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/रामनगर/अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/रामनगर/अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Dec 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault Three cases in uttarakhand Kumaon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के कुमाऊं में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। काशीपुर में एक कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज किया गया तो अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं किशोरी गर्भवती भी है। उधर, रामनगर में भी पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन


काशीपुर में एक युवती ने आईआरबी (बैलपड़ाव) के कांस्टेबल पर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मुख्य आरोपी का सहयोग करने पर आरोपी की बहन और छह अन्य को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस अधिकारियों को भेजी तहरीर में कहा कि वह वर्ष 2015 में कक्षा नौ में पढ़ती थी। इस दौरान बरखेड़ा पांडे निवासी दीपक सागर से उसकी पहचान हो गई। दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। दीपक और उसके साथियों ने मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके परिजनों को भेजने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने शादी का झांसा देकर कई होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया। वर्ष 2016 में दीपक की नियुक्ति आईआरबी में हो गई। इसके बाद भी दीपक उसे डरा धमकाकर अलग-अलग स्थानों और दोस्तों के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। फरवरी 2019 में वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि 31 जुलाई को दीपक ने उसे काशीपुर बुलाया। वहां से उसे वह बाइक पर कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया और शादी की बात से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एक अगस्त 2019 को दीपक उसे कुंडेश्वरी-केलामोड़ मार्ग पर ले गया।

वहां उसे जबरन जहर देने का प्रयास किया। इस पर उसने उल्टी कर दी और शीशी सड़क पर फोड़ दी। इसके बाद आरोपी की बहन पूजा, भाई विपिन और मां इंद्रावती ने फोन पर उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।  आईटीआई थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बरखेड़ा पांडे निवासी कांस्टेबल दीपक सागर, महिला दरोगा पूजा, विपिन और इंद्रावती के अलावा हिमांशु, विशाल और नितिन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

अल्मोड़ा तहसील के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने और उसके 27 सप्ताह से गर्भवती होने की पुष्टि भी हुई है। राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376, 3/4 पॉक्सो के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

राजस्व पुलिस के अनुसार पीड़िता पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। रविवार को घर में परिजनों द्वारा बार-बार पूछे जाने पर उसने गांव के ही एक युवक पर दुराचार करने की बात बताई।

इस पर पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को मामले की सूचना दी। राजस्व पुलिस ने बुधवार को किशोरी का मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।

राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

रामनगर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

रामनगर (नैनीताल) में शादी समारोह में आए एक युवक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक बच्ची को छोड़कर भागने लगा तो बरातियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने भिजवाया और रात में ही बच्ची का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया।

बच्ची के पिता के अनुसार वह शादी समारोह में पत्नी एवं पांच वर्षीय बच्ची के साथ आए थे। वहां आरोपी बच्ची के साथ खेलने लगा। इसके बाद उसने बच्ची को खाना खिलाया और फिर अचानक गायब हो गया। रात 11.30 बजे बच्ची को तलाशने लगे तो शादी समारोह स्थल की दूसरी मंजिल से बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो उस तरफ दौड़े।

लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने भिजवाया और बच्ची का रात में ही मेडिकल कराया गया।

बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी मान सिंह निवासी तामादौड़ देघाट अल्मोड़ा के खिलाफ धारा 342, 354, 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed