फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : Seven suspected corona deposits were discharged from hospital

Coronavirus in Uttarakhand : सात संदिग्ध कोरोना जमातियों को मिली अस्पताल से छुट्टी

Thu, 09 Apr 2020 08:56 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Seven suspected corona deposits were discharged from hospital
- फोटो : File Photo
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती सात कोरोना संदिग्ध जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको अस्पताल से बुधवार को छुट्टी मिल गई। अब अस्पताल में कोरोना संदिग्ध कुल 37 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर जमाती और उनके संपर्क में आए लोग शामिल हैं। मंगलवार को प्रयोगशाला से कुल सात लोगों की रिपोर्ट आई थी। जो सभी निगेटिव रिपोर्ट वाले थे। डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन ने जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद सातों मरीजों को बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

 

14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह

सभी सातों मरीजों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। बुधवार को दोपहर दो बजे तक कोरोना के मिलते जुलते लक्षणों वाले 59 मरीज दून अस्पताल में जांच को पहुंचे। जिनमें से बुधवार को दो और संदिग्ध मरीजों को दून अस्पताल में भर्ती किया गया।

इस तरह से अब दून अस्पताल में 37 कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। जबकि अस्पताल में 14 कोरोना पॉजीटिव मरीज बुधवार शाम तक भर्ती थे। जिनमे 14 जमाती और उनके संपर्क में आए लोग शामिल हैं। कोरोना के कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि सभी मरीजों का विशेषज्ञों डॉक्टरों की देखरखे में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed